Famous Street Food: अमेठी की इस दुकान पर मिलता है स्वाद का खजाना, फेमस स्ट्रीट फूड खाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं लोग

Famous Street Food

Famous Street Food Amethi: भारत जितना अपना ऐतिहासिक स्थलों, संस्कृति, पर्यटक केंद्रों के लिए प्रसिद्ध है उतना ही ये अपनी खाने पीने की चीजों को लेकर भी प्रसिद्ध है। यहां के हर शहर का स्वाद अपने आप में बहुत निराला है जो स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों को भी आकर्षित करता है।

आज हम आपको एक ऐसे ही स्वाद से रूबरू करवाते हैं जो अमेठी में मिलता है। यहां की एक दुकान इतनी ज्यादा फेमस है कि सुबह से लेकर शाम तक यहां ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। लोगों की डिमांड को पूरा करने के लिए यहां एक साथ 12 कारीगर काम करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिरकार इस दुकान पर ऐसे कौन से स्वादिष्ट व्यंजन मिलते हैं जिनके लोग दीवाने।

अमेठी में मिलता है Famous Street Food

अमेठी जनपद के गौरीगंज के चौक बाजार में यह दुकान मौजूद है। जहां पर टिकिया और समोसे इतने स्वादिष्ट होते हैं कि लोगों की हर समय यहां भीड़ नजर आती है। इसके अलावा यहां पर स्पेशल मिठाइयां भी मिलती हैं जो शादी विवाह के लिए तैयार की जाती है।

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह दुकान कोई बड़ा सा रेस्टोरेंट नहीं है बल्कि छोटे से नुक्कड़ पर मौजूद है। जहां एक कमरे में ग्राहकों को बैठाने के लिए व्यवस्था भी की गई है। सुबह 7 बजे से दुकान खुल जाती है जहां बाहर टिकिया और समोसे तैयार किए जाते हैं। हालांकि, टिकिया का स्वाद यहां आने वाले लोगों को 1 बजे के बाद ही मिल पाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इतनी सारी भीड़ को एक साथ टिकिया पहुंचा पाना मुश्किल है।

Famous Street Food

यही वजह है कि 1 बजे के बाद ग्राहकों को यहां पर टिकिया सर्व की जाती है। यह दुकान 40 सालों से यहां पर मौजूद है और शहर के प्रसिद्ध व्यवसाई ओमप्रकाश ने इसकी शुरुआत की थी और आज उनके बच्चे इसे संचालित कर रहे हैं। दुकान पर लोग दूर-दूर से टिकिया और समोसे का स्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों के अलावा जो मेहमान आते हैं वह भी इस जगह का स्वाद खासतौर पर चखना चाहते हैं।

कभी नहीं बदला स्वाद

सालों से इस दुकान की टिकिया का स्वाद चख रहे लोगों की अगर मानें तो उनके मुताबिक 40 सालों में कभी भी टिकिया की क्वालिटी के साथ कोई भी कंप्रोमाइज नहीं किया गया है और जब से दुकान खुली है तब से लेकर आज तक यह उसी स्वाद में ग्राहकों को उपलब्ध करवाई जा रही है।

यहां पर सुबह से ग्राहकों की भीड़ लग जाती है सुबह यहां अलग वैरायटी का नाश्ता परोसा जाता है और शाम के लिए अलग नाश्ता होता है। इंतजार भले ही कितना भी करना पड़े लेकिन लोग यहां की टिकिया का स्वाद चखे बिना बिल्कुल भी नहीं हिलते हैं। अगर आप भी अमेठी जा रहे हैं तो इसका आनंद लेना बिल्कुल भी ना भूलें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews