Famous Tourist Spots: बहुत प्रसिद्ध है नोएडा की ये 5 जगह, आर्ट से लेकर एडवेंचर तक सभी चीजों का लिया जा सकता है आनंद

Famous Tourist Spots

Famous Tourist Spots Noida: नई दिल्ली कितना प्रसिद्ध है ये तो सभी जानते हैं। यहां घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है जहां दिल्ली वासियों के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां का नोएडा शहर लोगों का अपनी और हमेशा से ही आकर्षित करता आया है। हाई राइज बिल्डिंग, सैकड़ों आईटी कंपनियां, बड़े बड़े पार्क और एक्सप्रेस हाई वे ये कुछ ऐसी चीजे हैं जो नोएडा की पहचान है।

इसके अलावा नोएडा में कई ऐसी जगह हैं जो पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत ही शानदार है। नोएडा के सेक्टर 38 को अगर जन्नत कहा जाए तो कोई हैरानी वाली बात नहीं है। यहां पर आर्ट गैलरी, एंटरटेनमेंट पार्क, गार्डन, रेस्टोरेंट, स्ट्रीट मार्केट और पब जैसी कई घूमने लायक प्लेस मौजूद है।

गर्मियां शुरू हो चुकी है और वेकेशन के समय सभी घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं। तो नोएडा के सेक्टर 38 में कई सारी खूबसूरत और आकर्षक जगह मौजूद है जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं जगहों के बारे में जानकारी देते हैं।

ये है नोएडा के Famous Tourist Spots

गोल्फ कोर्स

सेक्टर 38 में मौजूद ये गोल्फ कोर्स एक ऐसी जगह है जहां आप अपने दोस्तों और फैमिली के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। यहां पर स्विमिंग पूल, कैफे, लाइब्रेरी, पूल टेबल के साथ आने वालों के लिए और भी कई तरह की सुविधा मौजूद है।

Famous Tourist Spots

इस गोल्फ कोर्स की सबसे अच्छी खासियत यह है कि अगर आप यहां के मेंबर नहीं भी है तो भी यहां मौजूद सारी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। यहां की लाइब्रेरी को आम जनता के लिए ओपन रखा गया है और आप यहां जाकर अपनी पसंद की किताबों को पढ़ सकते हैं।

वर्ल्ड ऑफ वंडर

ये जगह नोएडा के सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट में से एक है और यहां पर स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। ये जगह WOW के नाम से फेमस है और लोगों की पसंदीदा है। यह पार्क 10 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें कई तरह की वॉटर स्लाइड्स पर्यटक को के आकर्षण का केंद्र है।

Famous Tourist Spots

यहां पर रॉकिंग रोलर, चार्ट स्मैशर्स, बिग बीट, फास्ट फॉरवर्ड, हिप्पटी हॉप और डाउनलोड जैसी एडवेंचरस वाटर स्लाइड्स का मजा लिया जा सकता है। इस जगह की खासियत यह है कि आप अपने बच्चों के साथ भी यहां पर जा सकते हैं क्योंकि बच्चों के लिए यहां अलग से फिएस्टा गार्डन का निर्माण किया गया है।

फिएस्टा में गो कार्टिंग जोन, आर्टिफिशियल लेक, रेन डांस जैसी चीजों का आनंद बच्चे उठा सकते हैं। कुल मिलाकर यह जगह मौज मस्ती से भरी हुई है और यहां जाकर आप अपना पूरा दिन एंजॉय कर सकते हैं।

किडजानिया

अगर आप फैमिली के साथ घूमने के लिए नोएडा जा रहे हैं और आपके साथ बच्चे भी हैं तो किडजानिया उनके लिए बहुत ही शानदार जगह है। यह एक ऐसा प्लेस है जहां पर आपके बच्चों को अनलिमिटेड मौज मस्ती करने का मौका मिलने वाला है।

छोटे बच्चों के अंदर क्रिएटिविटी डिसीजन मेकिंग प्रॉब्लम सॉल्विंग जैसी स्किल्स को डिवेलप करने के लिए यहां पर 100 से ज्यादा एक्टिविटीज बनाई गई हैं जिन्हें बच्चे बड़े ही आनंद से करते हुए नजर आते हैं।

Famous Tourist Spots

जाहिर सी बात है कि यह जगह बच्चों के लिए है तो उनके साथ उनके पेरेंट्स जरूर आएंगे इसी को देखते हुए यहां पर बड़े लोगों के लिए भी कई तरह की एक्टिविटी मौजूद है आप चाहे तो इनका आनंद ले सकते हैं या फिर फूडकोर्ट के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी लिया जा सकता है।

द ग्रेट इंडिया प्लेस

द ग्रेट इंडिया प्लेस की गिनती देश के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में होती है। ये जगह बहुत ही बड़ी है और इसे जीआईपी के नाम से पहचाना जाता है। यहां 200 से ज्यादा स्टोर्स और आउटलेट्स बने हुए हैं इसके अलावा इस मॉल में लगभग 6 मल्टीप्लेक्स है।

Famous Tourist Spots

यहां पर आपको स्टोर्स और मल्टीप्लेक्स के अलावा वर्चुअल गेमिंग जोन 7D सिनेमा गेम्स और राइड भी मिल जाएंगे जिनमें आप मौज मस्ती कर सकते हैं।

बोटानिक गार्डन ऑफ इण्डियन रिपब्लिक

आपको प्राकृतिक चीजें पसंद है तो आप नोएडा के सेक्टर 38 में स्थित इस बोटानिक गार्डन का दीदार कर सकते हैं। इस जगह को भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया है

Famous Tourist Spots

आपको यहां पर कई तरह के दुर्लभ प्रजाति के पौधे देखने को मिलेंगे। यह पार्क 163 एकड़ में फैला हुआ है और बहुत ही खूबसूरत है, यहां आपको अरबोरिटम, हर्बेरियम भी मिलेंगे और आप यहां बीज बैंक से पौधों के बीज ले सकते हैं।

नोएडा सिर्फ अपने आईटी सेक्टर ही नहीं बल्कि इन खूबसूरत और एडवेंचर से भरपूर टूरिस्ट स्पॉट्स के लिए भी बहुत फेमस है। अगर आप भी दिल्ली जा रहे हैं और नोएडा में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां की इन जगहों पर जरूर जाएं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews