कांग्रेस की हुईं देश की मशहूर ‘अंगूरी भाभी जी’, मुंबई में ज्वाइन की पार्टी

famous-tv-actor-shilpa-shinde-join-congress

नई दिल्ली। टेलिविजन की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। मंगलवार को शिल्पा शिंदे ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम की उपस्थिति में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस दफ्तर जाकर पार्टी ज्वाइन की।  

शिल्पा शिंदे टेलिविजन के मशहूर सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ में ‘अंगूरी भाभी’ नाम के किरदार की भूमिका निभा चुकी हैं, हालांकि 2016 की शुरुआत में उन्होंने इस सीरियल को छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने मशहूर टीवी रियल्टी शो ‘बिग बॉस’ के 11वें संस्करण में भाग लिया और जनवरी 2018 में इसकी विजेता बनीं। शिल्पा शिंदे ने 1999 में अपने टेलिविजन करियर की शरुआत की थी। 2013 में उनके पिता की अल्जाइमर बीमारी से मृत्यु हो गई। उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह अभिनय करे। शिंदे ने कहा, ‘वह कभी नहीं चाहते थे कि मैं अभिनय में उतरूं लेकिन जब मैंने जोर दिया तो उन्होंने मुझे एक साल का समय दिया और मैं एक अभिनेत्री बन गई।’

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews