बीजेपी विधायक को भरे मंच पर जड़ा थप्पड़, मचा हड़कंप, वीडियो वायरल

up bjp mla pankaj gupta

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) की हलचल के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक किसान नेता मंच पर बैठे एक बीजेपी विधायक को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है।इस वीडियो को समाजवादी पार्टी की ओर से भी ट्वीटर पर शेयर किया गया है। हालांकि अभी तक शख्स की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो तेजी से वायरल (Video Viral) हो रहा है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 10% बढ़ा महंगाई भत्ता, फरवरी में बढ़कर आएगी सैलरी

उन्नाव सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता (BJP MLA Pankaj Gupta) गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे थे। भाजपा सरकार जिंदाबाद के नारों के बीच कथित किसान नेता झूमते और सिर पर हरे रंग की टोपी पहने मंच पर पहुंचे और विधायक को थप्पड़ जड़ दिया।विधायक पीछे हट पाते या फिर कुछ समझ पाते इसके पहले थप्पड़ उनके गालों पर पड़ चुका था।अचानक हुए इस घटनाक्रम से मंच पर हलचल तेज हो गई, कुछ नेता-कार्यकर्ता उठकर आए और नेता को नीचे उतारा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 10% बढ़ा महंगाई भत्ता, फरवरी में बढ़कर आएगी सैलरी

बिना मौका गंवाए इस घटना को किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि इस वीडियो को समाजवादी पार्टी की ओर से भी शेयर किया गया है। हालांकि घटना के बाद एक और वीडियो सामने आया है जिसमें थप्पड़ मारने वाले किसान नेता कह रहे हैं कि उन्होंने मारा नहीं था, बल्कि प्यार से पूछा था कि क्या हुआ, क्योंकि विधायक सिर झुकाए बैठे हुए थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews