राहुल गांधी की किसान नेताओं से मुलाक़ात, कहा ‘हम किसानों की आवाज को सड़क से संसद तक बुलंद करेंगे’

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद भवन में अपने कक्ष में किसान नेताओं को मिलने के लिए बुलाया था लेकिन प्रतिनिधिमंडल को अंदर नहीं आने दिया गया। इसके बाद राहुल ने उनसे परिसर में मुलाक़ात की और कहा कि हम INDIA गठबंधन के दूसरे नेताओं से बात करेंगे और सरकार पर दबाव डालेंगे कि देश के किसानों को MSP की कानूनी गारंटी दी जाए।
राहुल गांधी की किसान नेताओं से मुलाक़ात, कहा ‘हम किसानों की आवाज को सड़क से संसद तक बुलंद करेंगे’

Rahul Gandhi met Farmer leaders : आज राहुल गांधी ने किसान नेताओं से मुलाकात की। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक के किसान नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल संसद भवन परिसर में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें किसानों से संबंधित मुद्दों से अवगत कराया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव के.सी. बैठक में वेणुगोपाल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह औजला, धर्मवीर गांधी, अमर सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जय प्रकाश भी मौजूद रहे।

किसान नेताओं को संसद भवन के अंदर आने से रोका गया

बुधवार को राहुल गांधी ने संसद भवन में अपने कक्ष में किसान नेताओं को मिलने के लिए बुलाया था लेकिन किसान नेताओं को  अंदर नहीं आने दिया गया। पहले किसान नेताओं का पास बनाने से रोका गया फिर राहुल गांधी जब खुद किसानों के प्रतिनिधि मंडल से मिलने के लिए संसद भवन से निकले तब उनका पास बनवाया गया। इसे लेकर राहुल गांधी ने कहा कि ‘कुछ किसान मुझसे मिलना चाहते थे, इसलिए मैंने उन्हें अंदर ऑफिस में बुलाया था। लेकिन उन्हें अंदर आने नहीं दिया गया, इसका कारण आपको प्रधानमंत्री से पूछना पड़ेगा। शायद वो किसान है इसलिए उन्हें अंदर नहीं आने दिया, लेकिन हम उनसे बाहर मिल लेंगे।’

राहुल गांधी ने कहा ‘अन्नदाताओं को न्याय दिलाकर रहेंगे’

राहुल गांधी ने किसान नेताओं के बारह सदस्यीय दल से संसद भवन परिसर में मुलाक़ात की। मुलाक़ात के बाद उन्होंने कहा कि ‘मोदी सरकार ने अपने बजट में किसानों की मांग को नजरअंदाज कर दिया है। लेकिन हम खामोश नहीं बैठने वाले, किसानों की आवाज को सड़क से संसद तक बुलंद करेंगे। अन्नदाताओं को न्याय दिलाकर रहेंगे। हमने अपने घोषणापत्र में कानूनी गारंटी के साथ MSP का जिक्र किया है। हमने आकलन किया है और इसे लागू किया जा सकता है। हमने अभी एक बैठक की, जिसमें तय किया गया कि हम INDIA गठबंधन के दूसरे नेताओं से बात करेंगे और सरकार पर दबाव डालेंगे कि देश के किसानों को MSP की कानूनी गारंटी दी जाए।’

किसान नेताओं ने मुलाक़ात को लेकर संतोष जताया

वहीं किसान नेताओं ने इस मुलाक़ात के बाद कहा कि ‘हम राहुल गांधी जी से मिलने आए थे और उन्होंने हमारी पूरी बात सुनी है। एमएसपी गारंटी क़ानून को लेकर लंबी चर्चा हुई है। राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि INDIA गठबंधन के बाक़ी नेताओं से भी बात कर किसानों के मसले सदन में उठाएँगे। हरियाणा सरकार ने किसानों पर जिस तरह का अत्याचार किया है, उसे लेकर भी हमारी चर्चा हुई और राहुल जी ने कहा है कि इस मुद्दे को भी वो सदन में उठाएँगे और स्वतंत्र जाँच की माँग करेंगे।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews