MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

PM KISAN: किसान फटाफट अपडेट कर लें ये दस्तावेज, फरवरी में जारी होगी 22वीं क‍िस्‍त! खाते में आएंगे दो-दो हजार

PM KISAN: देश के लाखों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार है। संभावना जताई जा रही है कि बजट के बाद केंद्र की मोदी सरकार अगली किस्त के दो-दो हजार रुपए किसानों के खातों में भेज सकती है।आइए जानते हैं अबतक की अपडेट क्या है...
pm kisan yojana

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की 3 समान किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) भेजी जाती है। इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनका जमीन का विवरण पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज है और जो भारत का नागरिक हो। 19 नवंबर 2025 को पीएम नरेंद्र मोदी ने योजना की 21वीं किस्त जारी की थी और अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है।

PM KISAN : फरवरी में आएगी 22वीं किस्त?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। 4 महीने के हिसाब से देखें तो 22वीं किस्त का समय फरवरी 2026 में पूरा होगा। हालांकि अभी फाइनल डेट को लेकर कोई आधिकारिक बयान या जानकारी सामने नहीं आई है। पिछले वर्षों की किस्तों के समय को देखें तो अधिकतर भुगतान फरवरी से मार्च के बीच ही किया गया है। इसी पैटर्न के आधार पर संभावना जताई जा रही है कि 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने के बाद कभी भी अगली किस्त को लेकर अपडेट जारी किया जा सकता है। किस्त की तारीख केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी होने पर ही तय मानी जाएगी।

ये दस्तावेज कर लें अपडेट,  वरना नहीं मिलेगी राशि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को ई-केवाईसी (e KYC) कराना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अबतक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे जल्द से जल्द करा लें, अन्यथा उनके खाते में किस्त की राशि नहीं आएगी। किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर विजिट करके या आधिकारिक पोर्टल के जरिए ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा भूलेखों का सत्यापन, बैंक खाता आधार से लिंक और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य भी पूरा होना जरूरी है, अन्यथा किस्त के पैसे अटक सकते हैं। ये सभी कार्य ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किए जा सकते हैं।

ये हैं योजना के लिए अपात्र

  • ​संस्थागत भूमिधारक (Institutional Landholders)।
  • ​संवैधानिक पदों पर रहे या वर्तमान में कार्यरत व्यक्ति।
  • ​पूर्व और वर्तमान मंत्री, सांसद, विधायक या नगर निगमों के महापौर।
  • ​केंद्र/राज्य सरकार के सेवानिवृत्त या कार्यरत कर्मचारी (ग्रुप डी/चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर)।
  • ​₹10,000 से अधिक मासिक पेंशन पाने वाले पेंशनभोगी।
  • ​अंतिम मूल्यांकन वर्ष में आयकर (Income Tax) देने वाले व्यक्ति।
  • ​पेशेवर जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए आदि।

पीएम किसान योजना: कैसे करें eKYC

स्टेप 1: सबसे पहले PM kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद ‘Farmers Corner’ को सिलेक्ट करें।
स्टेप 3: इसके बाद e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब अपना आधार नंबर एंटर करें और Get OTP ऑप्शन सिलेक्ट करें।
स्टेप 5: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को एंटर करें और सबमिट करें।

कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2 : इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा। इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
  • स्टेप 3 : अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें
  • स्टेप 4 : अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें
  • स्टेप 5: इसके बाद Get Data पर क्लिक करें ।अब आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा।

लिस्ट में नाम न होने के कारण

  • पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करना
  • पीएम किसान योजना का ईकेवाईसी न कराना
  • फार्मर रजिस्ट्री का नहीं होना
  • एक ही परिवार में पति-पत्नी दोनों को लाभ मिलना
  • परिवार में नाबालिग सदस्य के खाते में पैसा आना

हेल्पलाइन नंबर्स: किसी भी तरह की समस्या आने पर किसान आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in, हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
PM KISAN: किसान फटाफट अपडेट कर लें ये दस्तावेज, फरवरी में जारी होगी 22वीं क‍िस्‍त! खाते में आएंगे दो-दो हजार - MP Breaking News