…और खाने में अधिक नमक ने ले ली सुलेमा की जान

…और खाने में अधिक नमक ने ले ली सुलेमा की जान

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। Father in law killed daughter in law:- उत्तरप्रदेश के हरदोई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां ससुर ने खाने में अधिक नमक होने का कारण अपनी बहू की जान ले ली। यह खबर मंगलवार शाम की है। महिला का नाम सुलेमा बताया जा रहा है तो वहीं ससुर का नाम गुफुर है। बेहटा गोकुल के स्टेशन ऑफिसर ओपी सिंह के मुताबिक इस घटना की जानकारी गुफुर के बेटे इरशाद द्वारा दी गई है, जो घटना के समय अपनी बहन तसिमना के साथ घर में मौजूद था।

यह भी पढ़े… उज्जैन: गेम की लत के कारण घर से भागा 13 वर्षीय बच्चा, Cycle चला उज्जैन से पहुंचा इंदौर, पढ़े पूरी खबर

हालांकि आरोपी ने शुरुवात में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और पुलिस से कहा की “कुछ डकैत-चोर घर में घुस आए थे और उन्होंने से सुलेमा पर गोली चला दी। उसके बाद डैकत पीछे के दरवाजे से भाग गए।” जिसके बाद गुफुर पुलिस के शक के दायरे में आ गया क्योंकि उसकी सारी बातें उसके इर्शाद और तसमीना से अलग थी।

यह भी पढ़े… महाराष्ट्र संकट : सूरत से भागकर नागपुर पहुंचे विधायक नितिन देशमुख, पुलिस पर लगाया पीटने का आरोप

पुलिस के सख्त पूछताछ के बाद गुफुर ने अपना गुनाह कबूल लिया है और पुलिस ने बुधवार को अपराधी को हिरासत में भी ले लिया है। जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो उन्होंने सुलेमा को खून से लथपथ जमीन पर पड़े देखा। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टर ने सुलेमा को मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों के बयान के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है की सुलेमा और गुफुर में खाने में अधिक नमक होने पर विवाद हुआ था। पिछले हफ्ते भी दोनों में विवाद हुआ था जब इर्शाद घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने गुफुर के पिस्टल को हिरासत में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews