बेटी की विदाई पर पिता ने उठाई चप्पल, आईपीएस अधिकारी ने कहा- कोरोना को भी ऐसे ही भगाएंगे

बेटी की विदाई पर पिता ने उठाई चप्पल, आईपीएस अधिकारी ने कहा- कोरोना को भी ऐसे ही भगाएंगे

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना क्राइसिस के बीच हिमाचल प्रदेश के एक आईपीएस अधिकारी ने मजेदार तरीके से चुटकी ली है। इन्होने एक दुल्हन की विदाई का वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि कोरोना की विदाई भी ऐसी ही होगी।

ऑक्सीजन प्लांट पर पुलिस और डॉक्टर के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के बाद एक दुल्हन की विदाई हो रही है। लेकिन दुल्हन कुछ दूर जाकर बार बार लौट आती है और अपने पिता के गले लग रोने लगती है। इस दृश्य को देखकर कोई भी भावुक हो सकता है, लेकिन वीडियो पूरा देखना जरूरी है। आखिर में कुछ ऐसा होता है जो पूरे दृश्य को बदल देता है। कई बार लौट आने पर पिता भी बेटी को गले लगाकर ढांढस बंधाता है और वापिस भेज देता है, लेकिन जब दुल्हन फिर लौट आती है तो पिता खीजकर चप्पल उठा लेता है। वीडियो देखकर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। इसी वीडियो को शेयर करते हुए आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने लिखा है कि ‘अगर नहीं गया तो..कोरोना की विदाई भी ऐसी ही होगी, फाइनली। कोरोना की विदाई सेरेमनी का एडवांस नजारा।’ हालांकि ये वीडियो कुछ पुराना बताया जा रहा है लेकिन आईपीएस अधिकारी के शेयर करने के बाद ये फिर ट्रेंड करने लगा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews