1 फरवरी से बदलने जा रहे है ये 5 बड़े नियम, जानें आम आदमी की जेब पर कितना पड़ेगा असर?

फरवरी से जिन यूपीआई ऐप्स से ट्रांजैक्शन करने पर स्पेशल कैरेक्टर वाले ट्रांजैक्शन आईडी बनते हैं, उन्हें सेंट्रल सिस्टम एक्सेप्ट नहीं करेगा और ट्रांजैक्शन फेल हो जाएंगे। इसका सीधा असर आम लोगों पर भी पड़ेगा।
New Rules 1 july 2026

New Rules From February 2025: आज जनवरी महीने की आखिरी तारीख है और शनिवार से फरवरीका महीना लगने वाला है। एक तरफ केन्द्र की मोदी सरकार आम बजट 2025-26 पेश करेगी वही दूसरी तरफ हर माह की तरह फरवरी महीने की पहली तारीख को कई नियमों में भी बदलाव होने वाला है।

इन बदलावों में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम, बैकिंग नियम और कार की कीमतों समेत कई बदलाव शामिल है, जिसका आम आदमी की जेब और जिंदगी पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में विस्तार से…

February New Rules 2025

रसोई गैस की कीमतों में बदलाव संभव

हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी की कीमत (LPG Price) में बदलाव होता है।हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है. सरकारी तेल कंपनियां बाजार के अनुसार घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। जनवरी में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें घटी थीं, लेकिन 1 फरवरी को फिर से दाम बढ़ या घट सकते हैं। इससे घरेलू उपभोक्ताओं और व्यवसायों पर सीधा असर पड़ेगा।

UPI में होगा बड़ा बदलाव

यूपीआई ट्रांजैक्शन को लेकर 1 फरवरी से नए नियम लागू होने जा रहे हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन(NPC) ने कुछ UPI ट्रांजेक्शन को ब्लॉक करने का फैसला लिया है। इसके तहत जिन यूपीआई आईडी में विशेष कैरेक्टर (स्पेशल कैरेक्टर्स) होंगे, उनसे ट्रांजैक्शन संभव नहीं होगा। डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करने वालों को इस बदलाव से सतर्क रहना चाहिए।

मारुति बढ़ाएगी कार के दाम

देश में कार बनाने वाली नामी कंपनियों में शुमार मारुति सुजुकी ने 1 फरवरी से कार के दाम बढ़ाने जा रही है। मारुति ने घोषणा करते हुए बताया कि कार के अलग-अलग मॉडलों की कीमतों में 32,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी, जिसमें ग्रैंड विटारा, सियाज, बलेनो, अर्टिगा, ब्रेजा, डिजायर, स्विफ्ट, वैगन आर, अल्टो के10 आदि कार शामिल है।

बैंकिंग नियमों में बदलाव

फरवरी से कोटक महिंद्रा बैंक अपने ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवाओं और शुल्क से जुड़े कुछ बदलाव करने वाला है। 1 फरवरी से लागू होने वाले इन बदलावों में फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट और अन्य बैंकिंग सुविधाओं की फीस में संशोधन शामिल हो सकता है।

एयर टर्बाइन फ्यूल के रेट में परिवर्तन

हर महीने की पहली तारीख को एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों की समीक्षा की जाती है ।संभावना है कि 1 फरवरी को इन कीमतों में बदलाव हो सकता है। ATF की कीमतें बढ़ने से विमान कंपनियों को अपनी लागत में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है। अगर ईंधन की कीमतें बढ़ती हैं, तो हवाई यात्रा महंगी हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews