महिला जज ने की खुदकुशी, सरकारी बंगले में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव

महिला जज ने की खुदकुशी, सरकारी बंगले में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव

मुंगेली, डेस्क रिपोर्ट| छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुंगेली की जिला एवं सत्र न्यायधीश कांता मार्टिन (Kanta Martin) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वो अपने बंगले के बेड रुम में साड़ी के फंदे से लटकी मिली| फ़िलहाल आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है, पुलिस (Police) मामले की जांच कर रही हैं| कांता मार्टिन मध्यप्रदेश के कटनी की रहने वाली थीं।

रविवार सुबह कांता मार्टिन का शव फांसी लगे हालत में उनके निवास पर मिला । 55 वर्षीया मार्टिन अकेली रहती थीं, उनके पति की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। मार्टिन ने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। रविवार सुबह 9 बजे मार्टिन का कुक आया और उसने बंगले पर घंटी बजाई और दरवाजा लॉक होने की वजह से वह काफी देर तक बेल बजाता रहा| जब गेट नहीं खुला तो उसने पड़ोस में रहले वाले कोर्ट के दूसरे अफसरों को सूचना दी, इसके बाद SP मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने जब खिड़की को खोला तो कांता मार्टिन पंखे से लटकी पाई गईं। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उनके दो बेटे रायपुर और दिल्ली में रहते हैं। पुलिस ने फिलहाल कमरे को पूरी तरह सील कर दिया है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews