Makar Sankranti: देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा मकर संक्रांति का त्योहार, भक्तों में दिखा हर्षोल्लास

Makar Sankranti: देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा मकर संक्रांति का त्योहार, भक्तों में दिखा हर्षोल्लास

Makar Sankranti : देशभर में आज बड़े ही धूमधाम से मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। यह पर्व हिन्दू धर्म के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं। इस दिन मकर राशि में सूर्य प्रवेश कर जाते हैं और इसलिए ही इस दिन को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। बहुत सी जगहों पर इसे खिचड़ी और उत्तरायण भी कहते हैं। मकर संक्रांति पर प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालुओं का मेला विभिन्न नदियों के घाटों पर लगता है। इस शुभ दिन तिल खिचड़ी का दान करते हैं। आज के आस्था की डुबकी लगाई जाती है। कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद भी हर जगह श्रद्धालुओं में आस्था का जोश देखने को मिल रहा है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको देशभर की तमाम जगहों के बारे में बताएंगे जहां सुबह से ही भक्तों में हर्षोल्लास देखने को मिल रहा है। साथ ही, हम आपको इस दिन के लिए कुछ खास उपाए भी बताएंगे।

पश्चिम बंगाल

सबसे पहले हम बात करेंगे पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना की, जहां मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुगण सुबह से ही गंगासागर पहुंच कर पवित्र स्नान कर रहे हैं। इस मौके पर तीर्थयात्री और संत कड़कड़ाती ठंड को झेलते हुए और गंगा के बर्फीले पानी में उतरकर हाथ जोड़कर प्रार्थना करते देखे गए।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में भी मकर सक्रांति के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही भगवान के दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। वहीं, खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर में मकर संक्रांति का उल्लास देखने को मिल रहा है। वैसे तिथि के अनुसार, मन्दिर में शनिवार को संक्रांति पर्व मनाया गया। इस मौके पर करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान और भगवान ओंकारेश्वर व ममलेश्वर का पूजन-अर्चन किया। सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही ज्योतिर्लिंग मन्दिर में दर्शन के लिए कतार लगना शुरू हो गई है।

उत्तर प्रदेश

वहीं, उत्तर प्रदेश में भी मकर संक्रांति के अवसर पर वाराणसी में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पवित्र स्नान किया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर लोगों को बधाई दी उन्होंने कहा- ‘मैं पूरे प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। पूरे देश के अंदर अलग-अलग नाम और रूपों में यह पर्व मनाया जाता है। उत्तर भारत में मकर संक्रांति खिचड़ी पर्व के रूप में भी मनाया जाता है।’

उत्तराखंड

उत्तराखंड में भी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई। बता दें लोग यहां सुबह से ही पहुंच रहे हैं और आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

मकर संक्रांति के दिन करें ये खास उपाय

  • मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के पानी में काले तिल डालें. तिल के पानी से स्नान करना बेहद ही शुभ माना जाता है. ऐसा करने वाले व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलती है.
  • मकर संक्रांति के दिन स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य देव को चढ़ाए जाने वाले जल में तिल अवश्य डालें. ऐसा करने से इंसान की बंद किस्मत के दरवाज़े खुलते हैं.
  • इस दिन कंबल, गर्म कपड़े, घी, दाल चावल की खिचड़ी और तिल का दान करने से गलती से भी हुए पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख समृद्धि आती है.
  • इस दिन पितरों की शांति के लिए जल देते समय उसमें तिल अवश्य डालें. ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है.
  • अगर आर्थिक रूप से कोई समस्या आ रही है तो इस दिन घर में सूर्य यंत्र की स्थापना करें और सूर्य मंत्र का 501 बार जाप करें.
  • कुंडली में मौजूद किसी भी तरह का सूर्य दोष को कम करने के लिए तांबे का सिक्का या तांबे का चौकोर टुकड़ा बहते जल में प्रवाहित करें.
  • मान्यता है कि मकर संक्रांति पर तिल का दान करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और नहाने के बाद सूर्य को जल अर्पित करने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है।

मकर संक्राति

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews