Pune Serum Institute Fire: वैक्सीन कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट में भीषण आग, पांच की मौत

Pune Serum Institute Fire: वैक्सीन कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट में भीषण आग, पांच की मौत

पुणे, डेस्क रिपोर्ट| महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) में गुरूवार को वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ((Serum Institute Fire Incident) के मंजरी प्लांट में भीषण आग लग गई। आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, जिन्होंने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चला है। फिलहाल नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है। महाराष्ट्र सरकार ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आग लगने से कोविड वैक्सीन कोविशील्ड (corona vaccine covishield) को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन टीबी से संबंधित वैक्सीन जलने की सूचना है। मंजरी प्लांट में बीसीजी की वैक्सीन बनाने का काम हो रहा था। आग लगने के बाद इमारत से काफी लोगों को निकाला गया लेकिन जब आग पर काबू पाया गया तो पांच शव मिले। सीरम इंस्टीट्यूट ने ही कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को बनाया है।

बता दें कि कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीन के निर्माण में सीरम इंस्टीट्यूट ने प्रमुख भूमिका निभाई है। सीरम इंस्टीट्यूट ने ही कोविशील्ड वैक्सीन को तैयार किया है, जिसे भारत में कोरोना महामारी के खिलाफ आपातकालीन परिस्थितियों में उपयोग की अनुमति केंद्र सरकार द्वारा दी गई है। ख़बरों के मुताबिक यहां आग कोरोना वायरस टीका निर्माण इकाई से दूर लगी है, लिहाजा ‘कोविशील्ड’ टीकों के निर्माण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews