Navjeevan Express: अहमदाबाद-चेन्नई नवजीवन एक्सप्रेस ट्रेन के पैंट्री कार में लगी आग, ऑटोमेटिक फायर सिस्टम हुआ एक्टिव

Navjeevan Express: अहमदाबाद-चेन्नई नवजीवन एक्सप्रेस ट्रेन के पैंट्री कार में लगी आग, ऑटोमेटिक फायर सिस्टम हुआ एक्टिव

Navjeevan Express : अहमदाबाद-चेन्नई नवजीवन एक्सप्रेस ट्रेन के पैंट्री कार में अचानक आग लग गई। खबर की सूचना मिलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बता दे यह हादसा आंध्र प्रदेश में गुडुर रेलवे जंक्शन के पास हुआ। फिलहाल, इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। कड़ी मशक्कत के बाद पैंट्री कार में मौजूद कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। जिसके कारण ट्रेन काफी देर तक रुकी रही।

गुडुर जंक्शन रोक गया ट्रेन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नवजीवन एक्सप्रेस गुडुर रेलवे जंक्शन के पास पहुंची। तभी पैंट्री कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कि, घटना करीब रात के पौने 3 बजे की है। जब पैंट्री कार से धुआं निकलते देखा गया। दरअसल, खाना बनाने के बाद हीटर को बंद नहीं किया गया था। जिसके बाद ट्रेन के गुडुर पहुंचने पर अलार्म बजाया गया, जिससे ट्रेन को तत्काल गुडूर जंक्शन पर रोक दिया गया। जहां ट्रेन करीब 82 मिनट खड़ी रही।

एसी सप्लाई किया गया बंद

वहीं, घटना को लेकर दक्षिण सेंट्रल रेलवे विजयवाड़ा डिवीजन के प्रवक्ता नुसरत मंद्रुपकर ने बताया कि, अहमदाबाद-चेन्नई नवजीवन एक्सप्रेस ट्रेन की पैंट्री कार में अचानक आग लग गई, जिसके बाद ऑटोमेटिक फायर सिस्टम एक्टिव हो गया था। साथ ही, आग लगने से उठने वाले धुआं को बाहर निकालने के लिए तीन खिड़कियों को भी तोड़ दिया गया। केवल इतना ही नहीं, एसी सप्लाई को भी बंद कर दिया, फिर आग पर काबू पाया गया और गुडूर में पैंट्री कार को ट्रेन से अलग कर दिया गया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews