Mumbai के रेलवे प्लेटफॉर्म पर बना पहला रेल रेस्टारेंट, मिलेंगी कई सुविधाएं

Mumbai के रेलवे प्लेटफॉर्म पर बना पहला रेल रेस्टारेंट, मिलेंगी कई सुविधाएं

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। मुंबईकर अब रेलवे स्टेशन पर सफर के साथ भोजन का भी आनंद उठा सकेंगे। दरअसल मुंबई के CST में प्लेटफार्म नंबर 18 पर पहला रेल रेस्टोरेंट बनाया गया है जिसमें 40 लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है।

VD Sharma का कमलनाथ पर तंज, कहा- मुख्यमंत्री बनने के लिए रोज मुंगेरीलाल के सपने देख रहे नाथ

भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर एक ट्रेन की बोगी को रेस्‍टोरेंट में तब्‍दील कर दिया है। इस रेस्‍टोरेंट ऑन व्‍हील्‍स (Restaurant on Wheels) के अंदर 10 टेबल है और यहां वेज-नॉन वेज दोनों तरह के भोजन परोसे जाएंगे। एक बंद पड़े कोच को रेस्टोरेंट में बदला गया है। यहं लोकल ट्रेन से जुड़ी फोटो की थीम के साथ-साथ कई स्टाइलिश फोटो भी लगाए गए हैं। यहां खाने-पीने की चीजों के दाम और मेन्यू रेलवे की अनुमति से बाजार दरों के अनुसार लाइसेंसधारी की ओर से तय किए जाएंगे। रेलवे की योजना है कि अगर ये प्रयोग सफल होता है तो मुंबई मंडल के लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कल्याण, नेरल, लोनावाला और इगतपुरी में इसी तरह के रेस्तरां खोले जा सकते हैं। बता दें कि भोपाल और इंदौर में पहले से इस तरह के रेस्टारेंट मौजूद हैं। मध्यप्रदेश टूरिज्म के होटल्स को ट्रेन की बोगी का लुक दिया गया है। लेकिन मुंबई में रेलवे कोच के अंदर ही रेस्टोरेंट बनाया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews