महंगी होगी हवाई यात्रा, 31 अगस्त से हट जाएंगी घरेलू हवाई किराए पर लगी सीमाएं, होंगे ये बदलाव

non stop flights

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बुधवार को केन्द्रीय उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू हवाई यात्रा (domestic air travel) को लेकर नया ऐलान कर दिया है। घरेलू हवाई किराए पर लगी सीमाओं को भारत सरकार ने हटाने का फैसला लिया है। बता दें कोरोना महामारी को देखते को 2020 में घरेलू हवाई उड़ान के किराए पर लिमिट लगाए गए थे। 31 अगस्त 2022 से एयरफेयर कैप (Air Fare Caps) को हटा दिया जाएगा। मंत्रालय के इस फैसले के बाद फ्लाइटस् के टिकट भी महंगे हो सकते हैं।

यह भी पढ़े… बैंक लॉकर वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! बदल गए लॉकर से जुड़े ये नियम, RBI ने बताई यह वजह, जानें

केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बात की जानकारी अपने ट्विटर के जरिए शेयर की है। उन्होनें कहा की हवाई किराया सीमा (Air Fare Caps) को हटाने का फैसला लिया गया है। उन्होनें कारण बताते हुए कहा की यह निर्णय दैनिक मांग और एयर टर्बाइन ईंधन (ATF Price) की कीमतों का विश्लेषण करने के बाद सरकार द्वारा लिया गया है। अब हालत में स्थिरता आनी शुरू हो चुकी है। उन्होनें यह भी कहा की भविष्य में सेक्टर घरेलू यातायात के किराए में भी वृद्धि कर सकता है।

25 मई 2020 को दो महीने के लॉकडाउन के बाद उड्डयन मंत्रालय ने हवाई सर्विस शुरू करने से पहले, घरेलू उड़ान के किराए पर लिमिट लगाई गई है। इसका मतलब यह है की कोई भी एयरलाइंस निर्धारित शुल्क से अधिक राशि यात्रियों से नहीं उसूल सकती। हवाई किराया सीमा हवाई यात्रियों को हाई किराए से बचाने के लिए लगाई गई थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews