कोहरे की वजह से कई राज्यों में उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, यात्रियों की दी ये सलाह

इंडिगो ने कोहरे के कारण होने वाली दिक्कतों के बीच ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि वह सतर्क रहेगी और कोहरे से होने वाली दिक्कतों को कम करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
Indigo

दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते कई राज्यों में उड़ाने प्रभावित हो रही हैं। इंडिगो ने कोहरे के कारण होने वाली दिक्कतों के बीच ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि वह सतर्क रहेगी और कोहरे से होने वाली दिक्कतों को कम करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

इंडिगो ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि रविवार को सुबह-सुबह कोहरे की वजह से दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में विजिबिलिटी पर असर पड़ने की उम्मीद है। इन घंटों में विजिबिलिटी अचानक कम हो सकती है जिससे फ्लाइट ऑपरेशन पर असर पड़ सकता है। हमारी टीमें रात भर पूरी तरह तैयार रहेंगी और हर मिनट मौसम पर नजर रखेंगी। हम समझते हैं कि इंतजार करना कभी आसान नहीं होता और इन मौसमी दिक्कतों के दौरान आपके सब्र की हम सच में तारीफ करते हैं।

इंडिगो ने यात्रियों की दी ये सलाह

इंडिगो ने आगे कहा कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले, हम https://bit.ly/3ZWAQXd पर फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक करने की सलाह देते हैं। अगर आपकी फ्लाइट पर असर पड़ता है तो आप आसानी से कोई दूसरा ऑप्शन चुन सकते हैं या https://goindigo.in/plan-b.html पर रिफंड क्लेम कर सकते हैं। हम चौकन्ने रहेंगे और आपकी यात्रा को आसानी से आगे बढ़ाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे। आपके सब्र और समझ के लिए धन्यवाद।

बता दें कि पिछले कई दिनों से दिल्ली और अन्य हवाई अड्डों पर घने कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित हो रहा है। कम विजिबिलिटी की वजह से उड़ानों को रद्द किया जा रहा है तो कई विमानों में देरी हो रहै है। जानकारी अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार (20 दिसंबर) को कोहरे के कारण कम से कम सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews