
सांकेतिक तस्वीर
Rat post mortem : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में चूहे की हत्या के केस में नया मोड़ आया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उसकी मौत नाली में डूबने से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई है। बरेली के आईवीआरआई में वैज्ञानिकों ने चूहे का पोस्टमार्टम किया। आईवीआरआई के जॉइंट डायरेक्टर डॉक्टर केपी सिंह का कहना है कि देश में चूहे के पोस्टमार्टम होने का यह पहला मामला है।
बता दें कि ये मामला 25 नवंबर को सदर कोतवाली क्षेत्र में सामने आया। यहां दोपहरप को पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा गांधी ग्राउंड चौराहे के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्होने देखा कि मनोज कुमार नाम का एक व्यक्ति चूहे की पूंछ में डोरी से पत्थर बांधकर उसे नाले में डुबा रहा है। उन्होने तुरंत नाले से चूहे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। विकेंद्र ने इस मामले में आरोपी से बात की तो उसने इसपर विवाद किया और कहा मैं तो ऐसा ही करता हूं और करता रहूंगा। इसके बाद विकेंद्र में स्थानीय थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस ने मनोज के खिलाफ पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज किया। इस विवाद में शांतिभंग में चालन भी किया गया।
चूहे की मौत का कारण पता करने के लिए उसका पोस्टमार्टम करना जरुरी था, लेकिन बदायूं पशु चिकित्सालय में इसका इंतजाम नहीं था। इसलिए चूहे को बरेली के आईवीआरआई भेजा गया। वहां चूहे का पोस्टमार्टम किया गया और रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसक मौत दम घुटने से हुई है। रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि चूहे के फेंफड़े और लीवर पहले से ही खराब थे। उसे कई बीमारियां थी और उसका बच पाना मुश्किल था।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

