G20 Summit के दूसरे दिन महात्मा गांधी को पुष्पांजलि देंगे विदेशी मेहमान, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

G20 Summit

G20 Summit India: भारत में हो रहे हैं जी-20 शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए दुनिया भर के कई नेता और प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे कई नेताओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद स्वागत किया।

सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत भाषण के साथ वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर थीम पर थीम के तहत जी-20 सम्मेलन का आगाज किया गया। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। आज सम्मेलन का दूसरा दिन है।

जी 20 सम्मेलन का दूसरा दिन

सम्मेलन के दूसरे दिन अलग-अलग देशों के नेता और प्रतिनिधि दिल्ली से राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान महात्मा गांधी के पसंदीदा भक्ति गीतों का लाइव परफॉर्मेंस भी किया जाएगा। इसके बाद सभी नेता और प्रमुख भारत मंडपम के लीडर्स लाउंज में पहुंचेंगे। इसके बाद वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया है। उसके बाद शिखर सम्मेलन का तीसरा सत्र शुरू होगा और अंतिम में डिक्लेरेशन लिया जाएगा।

पहले दिन ये निर्णय

शिखर सम्मेलन का पहला दिन शानदार साबित हुआ और गर्मजोशी के साथ नेताओं की अगवानी करने के बाद कई विशेष मुद्दों पर चर्चा हुई। सारे मुद्दों में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई को समाप्त करना है। दोनों देशों में शांति बहाल करते हुए उनके बीच चलाई जाने वाली ग्रेन डील को फिर शुरू करने पर भी चर्चा की है और सम्मेलन का पहला दिन खत्म हुआ।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews