BJP के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद का निधन, कोरोना संक्रमित होने की आशंका

BJP leader

मुंबई।

कोरोना संकटकाल(corona crisis) में देशभर से एक के बाद एक नेताओं के निधन की खबर सामने आ रही है। अब मंगलवार देर रात भाजपा नेता एवं लोकसभा के पूर्व सांसद हरिभाऊ जावले (BJP leader and former Lok Sabha MP Haribhau Javale) का निधन हो गया है।सुत्रों की माने तो 3 जून को हरिभाऊ कोरोना पॉजिटिव पाए थे और जिसके बाद जलगांव से उन्हें मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल(Bombay Hospital of Mumbai) लाया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि, संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।उनके निधन के बाद भाजपा में शोक लहर है।

भाजपा नेता हरिभाऊ अपने पीछे अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। हरिभाऊ दो बार सांसद और दो बार विधायक के रूप में चुने गए। वह जलगांव में भाजपा के जिला अध्यक्ष भी थे। उनके निधन पर कई नेताओं और सांसदों ने शोक व्यक्त किया है।इधर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से ने मंगलवार को दावा किया कि रेमडेसिवीर इंजेक्शन समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण पार्टी के पूर्व सांसद हरिभाऊ जावले का निधन हो गया ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शोक जताया
मधुकर को-ऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री के अध्यक्ष रहे हरिभाऊ के निधन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल से शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में पाटिल ने कहा है कि उनके निधन से पार्टी को एक बड़ी क्षति हुई है। साथ ही पाटिल ने दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews