LOCK DOWN के बीच पूर्व CM की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

LOCK DOWN के बीच पूर्व CM की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

रायपुर।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी (Former Chief Minister of Chhattisgarh Ajit Jogi) की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है, उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल (hos)में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह नास्ते के दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्ज महसूस हुआ और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। फिलहाल उन्हें सघन चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। इस दौरान उनकी पत्नी रेणु जोगी साथ में मौजूद थीं। इसके बाद उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल लाया गया।खबर लगते ही उनके बेटे अमित जोगी भी बिलासपुर (bilaspur)से रायपुर(raipur) के लिए रवाना हो गए हैं।

जोगी के स्वास्थ्य की खबर लगते ही कई ब़ड़े नेता उनसे मिलने पहुंचे है। जोगी लंबे समय से बीमार चल रहे है, इससे पहले भी कई बार जोगी की तबीयत खराब हो चुकी है। हाल ही उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद अजीत जोगी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बने थे। वर्ष 2000 से वर्ष 2003 तक वे राज्य के मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान वे अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित मारवाही विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वर्ष 2003 में कांग्रेस जब भाजपा से पराजित हुई तब रमन सिंह राज्य के मुख्यमंत्री बने। अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को जब कांग्रेस से निष्कासित किया गया था तब जोगी ने नई पार्टी का गठन कर लिया था। अभी वह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुखिया हैं तथा मरवाही विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews