रोहन गुप्ता ने ज्वाइन की BJP, बिना नाम लिए जयराम रमेश पर साधा निशाना, बोले- सनातन के अपमान पर हमसे कहा गया चुप रहो

Rohan Gupta

Rohan Gupta joined BJP : पिछले महीने इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के तेज तर्रार राष्ट्र्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने आज भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली, भाजपा ज्वाइन करते समय वे कांग्रेस पर जमकर बरसे, उन्होंने कांग्रेस पर विरोधभासी आचरण करने और सनातन का अपमान करने के गंभीर आरोप लगाये । मध्य प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल में रोहन गुप्ता का वीडियो X पर शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी, उन्होंने कांग्रेस पर सनातन विरोधी होने का अपमान लगाया था और कहा था कि सहन करने की भी सीमा होती है रोज सनातन का अपमान करना , उन उद्योगपतियों का अपमान करना जो देश की अर्थ व्यवस्था चला रहे हैं, रोजगार दे रहे हैं सहन नहीं हो रहा था, बार बार कहने पर भी जब कोई सुनने के लिए तैयार नहीं था तो पार्टी छोड़ना ही उचित लगा।

 BJP ज्वाइन करते ही कांग्रेस पर बरसे रोहन गुप्ता 

और आज लगभग यही बातें कहते हुए गौरव वल्लभ से बहुत पहले पार्टी छोड़ने वाले एक अन्य राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने भी भाजपा का दमन थाम लिया। रोहन गुप्ता ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली, उन्होंने कांग्रेस पर कई  गंभीर आरोप लगाये, रोहन गुप्ता ने कहा हम कब तक गलत हो रही बातों को सहन करते।

बिना नाम लिए जयराम रमेश पर लगाये गंभीर आरोप 

जयराम रमेश का नाम लिए बिना रोहन गुप्ता ने कहा कि जब सनातन का अपमान हो रहा था तो एक हैं जिनके नाम में राम है ..उन्होंने कहा कि चुप रहिये। देश के नाम पर एक गठबंधन बनाया लेकिन उनमें देश विरोधी ताकतों की शामिल किया, जिस केजरीवाल पर कांग्रेस पार्टी ने खालिस्तान के साथ जुड़े होने के आरोप लगाये आज आप उसके साथ है, ऐसी क्या मजबूरी है?

बोले- कांग्रेस में बहुत विरोधाभास, देश कैसे इनपर विश्वास करे  

उन्होंने कहा कि आप देश के सामने जाते हैं तो आपका सन्देश सीधा होना चाहिए, कांग्रेस पार्टी विरोधभासी बातों में उलझी है।  जिस EVM से आप दो चुनाव जीते उसपर आरोप लगा रहे हैं, आप लेफ्ट के साथ जुड़ रहे हैं वो देश के खिलाफ है, जिस CAA को कांग्रेस लेकर आई आप उसका विरोध कर रहे हैं, कल एक कांग्रेस नेता कह रहे थे कि हम मध्यम वर्ग पर टैक्स लगायेंगे और आप महंगाई की बात करते है ऐसे कई सिरोधाभास हैं कांग्रेस के साथ तो देश इनपर कैसे भरोसा करे?

आशीष अग्रवाल ने शेयर किया रोहन गुप्ता का वीडियो 

रोहन गुप्ता का वीडियो शेयर कर मप्र भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने X पर लिखा – रोहन जी ने हर कांग्रेसी का दर्द बयां कर दिया,  कांग्रेस को भगवान श्रीराम का अपमान और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति महंगी पड़ रही है।   

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews