पूर्व आईएएस राजकुमार गोयल संभालेंगे मुख्य सूचना आयुक्त का पद, राष्ट्रपति मुर्मू दिलाएंगी शपथ

पूर्व आईएएस अधिकारी राजकुमार गोयल अब मुख्य सूचना आयुक्त का पद संभालने वाले हैं। राष्ट्रपति मुर्मू उन्हें शपथ दिलवाएंगी।
Rajkumar Goel

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राजकुमार गोयल को देश का अगला मुख्य सूचना आयुक्त बनाया जाने वाला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में तीन सदस्य पैनल ने उनके नाम की सिफारिश की थी।

गोयल अरुणाचल प्रदेश गोवा मिजोरम यूनियन टेरिटरी कैडर के साल 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसी साल कानून और न्याय मंत्रालय ने उन्हें न्याय विभाग के सचिव के पद से सेवानिवृत किया है। वह गृह मंत्रालय में सीमा प्रबंधन सचिव के रूप में काम कर चुके हैं। जम्मू कश्मीर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पद निभाएं।

कबसे खाली पड़ा है पद

बता दें कि हीरालाल समरिया का कार्यकाल 13 सितंबर को पूरा हो गया है। इसके बाद से यह पद खाली पड़ा हुआ था। बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी के अध्यक्षता में तीन सदस्य पैनल की बैठक हुई। इस दौरान आठ सूचना आयुक्तों के नाम की सिफारिश की गई। सूचना आयोग का नेतृत्व सीआईसी के हाथों में होता है जिसमें अधिकतम 10 आईसी हो सकते हैं।

किन नामों का हुआ चयन

जिन लोगों का नाम सूचना आयुक्त के तौर पर चुना गया है। उसमें रेलवे बोर्ड के पूर्व प्रमुख जया वर्मा सिंह, पूर्व आईपीएस स्वागतम दास, पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह मीणा, संजीव कुमार जिंदल और भारतीय वन सेवा के अधिकारी खुशवंत सिंह सेठी का नाम शामिल है। सुधा रानी, आशुतोष चतुर्वेदी और वरिष्ठ पत्रकार पीआर रमेश को भी सूचना आयुक्त बनाया गया है। यह सभी आठ सूचना आयुक्त सीआईसी के साथ शपथ लेने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews