कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन, पार्टी में शोक लहर

पूर्व विधायक

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। सावन के पहले सोमवार पर कांग्रेस (Maharashtra Congress) से दुखद खबर मिल रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस के 54 वर्षीय पूर्व विधायक माणिकराव जगताप (Manikrao Jagtap) का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उनका मुंबई (Mumbai) के एक अस्पताल में करीब दो महीने तक कोविड-19 का उपचार भी चला था।उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Deputy Chief Minister Ajit Pawar) व पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण ने माणिकराव जगताप के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े.. ऊर्जा मंत्री की दो टूक- हर हाल में 15 महीने में धरातल पर लाएँ यह प्रोजेक्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक माणिकराव जगताप (56) का सोमवार सुबह मुंबई के ग्लोबल अस्पताल में निधन हो गया। जगताप कोरोना संक्रमित थे और उनका इलाज चल रहा था, लेकिन अचानक तबियत बिगड़ने से सोमवार सुबह उनका अस्पताल में निधन हो गया। जगताप का अंतिम संस्कार आज ही रायगढ़ स्थित महाड में किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते का हाल

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अहिरे (Congress National Spokesperson Sunil Ahire) ने ट्वीट कर लिखा है कि मेरे मित्र महाड़ के पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष माणिकराव जगताप के आकस्मिक निधन की खबर स्तब्ध कर देने वाली है।उनको भावभीनी श्रद्धांजलि।हमने कोंकण में एक नेक नेतृत्व की आवाज खो दी।मैं और कांग्रेस पार्टी उनके परिवार का दुख साझा करते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews