पूर्व मंत्री अरुण यादव ने उठाई सरकार से नीट परीक्षा परिणाम में जांच की मांग, एमपी के पटवारी घोटाले से की तुलना

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री अरुण यादव ने नीट की 2024 परीक्षा परिणाम को लेकर सरकार से मांग की है। इस मांग को लेकर यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट किया है।
पूर्व मंत्री अरुण यादव ने उठाई सरकार से नीट परीक्षा परिणाम में जांच की मांग, एमपी के पटवारी घोटाले से की तुलना

Arun Yadav On NEET 2024 Results : कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री अरुण यादव ने नीट की 2024 परीक्षा परिणाम को लेकर सरकार से मांग की है। इस मांग को लेकर यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट किया है। इतना ही नहीं उन्होंने इस पोस्ट में नीट परीक्षा परिणामों में हुई गड़बड़ियों की तुलना मध्य प्रदेश पटवारी परीक्षा 2023 से भी की है।

अरुण यादव ने अपने इस पोस्ट में लिखा है कि “जिस तरह से मप्र की पटवारी भर्ती परीक्षा में घोटाला हुआ था कि ग्वालियर के परीक्षा सेंटर से टॉपर्स निकले थे, अब वैसा ही घोटाले का तरीका नीट परीक्षा में नज़र आ रहा है, जहाँ खबरों के अनुसार हरियाणा में एक ही परीक्षा सेंटर के 5 से ज्यादा बच्चों ने टॉप किया है । सरकार नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच कराकर दोषियों को सज़ा दिलाये।”

आपको बता दें नीट परीक्षा में विवाद तब खड़ा हुआ जब कुछ बच्चों को ग्रेस नंबर दिए गए। इसके बाद यह बात भी सामने आई की कुल 67 बच्चे थे जिन्होंने परीक्षा में टॉप किया है। इसके अलावा एक ही रोल नंबर सीक्वेंस के कुल 5 बच्चे ऐसे हैं जिन्होंने परीक्षा में टॉप किया है।

हालांकि ग्रेस मार्क्स को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपना बयान जारी किया और लॉस आफ टाइम का हवाला देकर इसे सही ठहराने की कोशिश की।

लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार छात्रों का और अभिभावकों का गुस्सा परीक्षा परिणाम को लेकर फूट रहा है और सरकार से लगातार इस मामले में जांच कराए जाने की मांग उठाई जा रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews