कांग्रेस के पूर्व मंत्री का निधन, पार्टी में शोक लहर, भंवरी हत्याकांड में देना पड़ा था इस्तीफा

पूर्व मंत्री

जोधपुर, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान (Rajasthan) के कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा (Former Minister Mahipal Maderna) का रविवार सुबह जोधपुर (Jodhpur) में निधन हो गया। वे 69 साल के थे और कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे।मदेरणा के शव को सुबह 10:00 बजे उनके पैतृक गांव चाडी ले जाया जाएगा। जहां शाम करीब 4:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महिपाल मदेरणा का अंतिम संस्कार उनके पिता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय परसराम मदेरणा की समाधि के पास किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को नवंबर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी, सैलरी में आएगा 95 हजार तक उछाल

पूर्व मंत्री महिपाल राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस के मजबूत नेता और किसानों के मसीहा के नाम से पहचाने जाने जाते थे। महिपाल मदेरणा गहलोत सरकार में जल संसाधन मंत्री भी रहे थे लेकिन जोधपुर जिले की भंवरी देवी (Bhanwari Devi kidnapping and murder case) के अपहरण और हत्या मामले में उनका नाम आने के बाद उन्हें जल-संसाधन मंत्री के पद से हटा दिया गया था जिसके बाद CBI मैं मामले में उन्हें मुख्य आरोपी बताकर गिरफ्तार किया था तब से लेकर लंबे अरसे तक वे जेल में रहे जहां उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़े.. MP College : कॉलेज छात्रों को बड़ी राहत, उच्च शिक्षा विभाग ने फिर तारीख बढ़ाई

भंवरी देवी केस में मदेरणा को दस साल की जेल भुगतनी पड़ी थी। कुछ वक्त पहले ही उन्हें हाईकोर्ट (High Court) से जमानत मिली थी। मदेरणा का जन्म 5 मार्च 1952 को हुआ था। मदेरणा ने अपनी शिक्षा (Education) जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय से ली थी और यहीं से उनके राजनीतिक जीवन का आरंभ हुआ था, उनकी बेटी दिव्या मदेरणा वर्तमान में ओसियां से विधायक हैं और उनकी पत्नी लीलादेवी हाल ही में जोधपुर जिला प्रमुख निर्वाचित हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews