वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक देवराज दीवान का निधन, पार्टी में शोक लहर

MP News

सोनीपत, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता (Senior congress Leader) और पूर्व विधायक देवराज दीवान (Former MLA Devraj Divan) का निधन हो गया है। वह 78 वर्ष के थे। उनके निजी सचिव सुरेश भारद्वाज (Private Secretary Suresh Bhardwaj) ने इस बात की जानकारी दी है। दिवान का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 11 बजे किया जाएगा। दीवान के निधन की खबर लगते ही कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा (Former Chief Minister Bhupendra Singh Hooda) ने शोक जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत के पूर्व विधायक देवराज दिवान को रविवार सुबह गले में परेशानी के चलते  एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और करीब तीन बजे उनका निधन हो गया। निजी सचिव सुरेश भारद्वाज ने बताया कि दिवान का अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह 11 बजे किया जाएगा। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर बहालगढ़ रोड पर स्थित दिवान फार्म में रखा गया है। दिवान के 3 पुत्रों में से बड़े पुत्र राकेश का देहांत हो चुका है। इसके अलावा उनके दो पुत्र कमल दिवान व ललित दिवान हैं।

दीवान का राजनैतिक सफर

  • शहर सीट से दो बार विधायक ।
  • वर्ष 1996 व 2000 में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता।
  • 1996 के विस चुनाव में एक तरफा जीत दर्ज करते हुए सभी प्रतिद्वंद्वियों की जमानत जब्त करवाई
  • 2009 में लोकसभा चुनाव में 1 लाख से ज्यादा वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
  • 2014 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में शहर सीट से मैदान में उतरे, लेकिन हारे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews