जन्मदिन पर पूर्व विधायक की मौत, पिता की फोटो पर माला चढ़ाते समय आया हार्ट अटैक

पूर्व विधायक

कोयंबटूर, डेस्क रिपोर्ट। तमिलनाडु के पूर्व विधायक वीरापांडी ए राजा (Former DMK MLA Veerapandi A Raja)  का शनिवार को निधन हो गया । चौंकाने वाली बात ये है कि शनिवार को ही पूर्व विधायक का 59वां जन्मदिन था और वह अपने दिवंगत पिता एवं पूर्व मंत्री वीरापंडी ए अरूमुगम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया और मौत हो गई।मुख्यमंत्री एम के स्टालिन (Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin) और उनके मंत्रिमंडल ने उनके निधन पर शोक जताया है।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा- नीमच में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, सरकार ला रही ये योजना

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को अपने जन्मदिन पर डीएमके के पूर्व विधायक वीरापांडी ए राजा (DMK ex MLA) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सूत्रों की माने तो राजा अपने पिता की तस्वीर पर माल्यार्पण करते समय अचेत हो गए जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वीरापांडी ए. राजा डीएमके के मजबूत नेता वीरापांडी अरुमुगम के छोटे बेटे थे।

यह भी पढ़े.. Navratri 2021: नवरात्रि के 9 विशेष दिनों में क्या है इन रंगों का महत्व, करना चाहिए धारण

वीरापांडी ए राजा सलेम जिले में पार्टी चुनाव समिति के सचिव थे। 1982 में डीएमके में शामिल होने के बाद से उन्होंने कई पदों पर कार्य किया था। राजा 2006 में वीरापांडी से तमिलनाडु विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए थे और वह तब सलेम जिले में पार्टी की चुनाव समिति के सचिव थे और 1982 में द्रमुक से जुड़े थे और तब से पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे, उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews