कोरोना से हारे पूर्व सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री, इलाज के दौरान निधन

पूर्व सांसद

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। भारत (India) में पिछले 24 घंटों के अंदर 3,32,730 नए केस सामने आए और 2,263 की  मौत (death) हो गई। वही वरिष्ठ बीजेपी नेता (Senior BJP Leader) और पूर्व सांसद सुरेश पासी (Former MP Suresh Passi) का भी कोरोना (Coronavirus) से निधन हो गया है। वे 65 साल के थे और बीते एक सप्ताह से कौशांबी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे।

यह भी पढ़े… मप्र में एक्टिव केस 85 हजार के पार, सीएम शिवराज सिंह बोले-संक्रमण की चेन तोड़ना जरुरी

पूर्व सांसद सुरेश पासी 1999 में बसपा के टिकट पर चायल लोकसभा सीट (Chail Lok Sabha seat) से सांसद चुने गए थे, लेकिन 2014 में कौशाम्बी सीट (Kaushambi Lok Sabha seat) हार गए और पार्टी बदल ली थी। अप्रैल 2019 में पूर्व सांसद ने BSP छोड़कर BJP का दामन थाम लिया था। पूर्व सांसद सुरेश पासी के निधन पर कई भाजपा नेताओं ने शोक जताया है।

यह भी पढ़े.. चोर ने लौटाई वैक्सीन, बोला- सॉरी, पता नहीं था कोरोना की दवाई है, लेटर वायरल

वही इधर, बसपा सरकार (BSP Government) में कैबिनेट मंत्री रहे नारायण सिंह (Former Cabinet Minister Narayan Singh) और उनकी बेटी का कोरोना से शुक्रवार सुबह निधन हो गया। हाल ही में पूर्व मंत्री पत्नी कलावती देवी का नोडा के एक अस्पताल में निधन हुआ था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश (UP) के औरेया में बीजेपी विधायक रमेश दिवाकर (BJP MLA Ramesh Diwakar) का भी कोरोना से निधन हो गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews