फिसलकर गिरने से तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर को आई चोटें, यशोदा अस्पताल में भर्ती

फिसलकर गिरने से तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर को आई चोटें, यशोदा अस्पताल में भर्ती

K Chandrashekhar Rao: तेलंगाना के पूर्व सीएम चंद्रशेखर राव को पैर में चोट लगने की वजह से यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कल रात एर्रावल्ली स्थित अपने फार्म हाउस में वे अचानक फिसलकर गिर गए थे। जिस वजह से उन्हें पीठ और पैर में चोटें आई है। केसीआर के फिसलने की खबर मिलते ही पूरा परिवार यशोदा अस्पताल पहुंचा।

जानकारी के मुताबिक केसीआर का यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा है। आज सुबह तक वे असपताल में ही रूखेंगे। फिलहाल केसीआर की तबीयत स्थिर है। केसीआर की बेटी कविता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर पिता की हालत की जानकारी दी है।

बेटी ने ट्वीट कर बताया हाल

केसीआर की बेटी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स ट्वीट कर केसीआर के गिरने की जानकारी दी है उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, कि “बीआरएस सुप्रीमो केसीआर को मामूली चोटें आई है और फिलहाल वह अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में है। मिल रहे समर्थन और शुभकामनाओं से पिताजी जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।”

विधान सभा चुनाव में बीआरएस को मिली हार

आपको बता दें, तेलंगाना में 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के परिणाम आए थे। इनमें केसीआर की पार्टी बीआरएस को बड़ा झटका लगा है। 119 विधानसभा सीटों वाले तेलंगाना में बीआरएस सिर्फ 39 सीटें ही जीतने में सफल रही। पार्टी सत्ता से बाहर हो गई, केसीआर तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने से रह गए। वहीं, कांग्रेस ने तेलंगाना में प्रचंड बहुमत हासिल की है। कांग्रेस ने 64 सीटें जीत कर पहली बार राज्य में सरकार बनाई।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews