शादी की खुशियां मातम में बदली, विदा होकर जा रही दुल्हन, दूल्हे की बहन सहित चार की बाढ़ में बहने से मौत

भोपाल में नवविवाहित महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालातों में मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी, लखनऊ की रहने वाली मृतिका के हाथ में इंजेक्शन के मिले निशान

रंगारेड्डी, डेस्क रिपोर्ट। तेलंगाना के विकाराबाद रंगारेड्डी जिले में हृदयविदारक घटना ने सुनने वालों की आंखे नम कर दी। दो अलग-अलग घटनाओं में एक दुल्हन समेत पांच लोग बाढ़ में बह गए। बचावकर्मियों ने सोमवार को मारपल्ली मंडल के थिम्मापुर धारा से तीन शव बरामद किए, जबकि चौथे की तलाश जारी है। नवविवाहित जोड़े सहित छह लोगों को ले जा रही एक कार रविवार रात नाले को पार करते समय बाढ़ के पानी में फंस गई। स्थानीय लोगों ने दूल्हे नवाज रेड्डी और उनकी बहन राधम्मा को किसी तरह कार का दरवाजा खोल कर बचा लिया लेकिन अफसोस की जब तक वह कार में बैठे और लोगो को बचाते कार बह गई।कार में सवार दुल्हन और दूल्हे की बहन सहित ड्राइवर भी बाढ़ के पानी मे बह गए।

करिश्मा कुदरत का : 48 साल से एक पल भी नहीं सोया रीवा का यह शख्स!

सोमवार को पुलिस कर्मियों ने मछुआरों गोताखोरों की मदद से तीन लोगों के शव निकाले। उनकी पहचान दुल्हन प्रवालिका, दूल्हे की बहन श्रुति ड्राइवर रघुवेंद्र रेड्डी के रूप में हुई है। एक लड़के की तलाश की जा रही है, जो कार में सवार था और बह गया था। नवाज रेड्डी प्रवालिका ने 26 अगस्त को शादी की थी। शादी के बाद यह जोड़ा रविवार को अपने रिश्तेदारों के साथ मोमिनपेट गया था। वे रविवार शाम रावुलापल्ली गांव के लिए निकले थे।
हालांकि क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण बाढ़ का पानी नाले से बह रहा था, कार चालक आगे बढ़ गया क्योंकि उसे विश्वास था कि वाहन बिना किसी समस्या के इसे पार कर सकता है। हालांकि, कार बाढ़ के पानी में फंस गई उसमें सवार चार लोग बह गए।

Chhatarpur News : जमीनी विवाद में महिलाओं पर जमकर बरसाए लाठी-डंडे, देखें Video

इसी तरह की एक घटना में रविवार रात रंगा रेड्डी जिले के शंकरपल्ली मंडल के कोठापल्ली नाले में बाढ़ के पानी में एक कार बह गई। जिसमें सवार एक 70 वर्षीय व्यक्ति वेंकटैया की मौत हो गई, जबकि चार अन्य खुद को बचाने में सफल रहे। पुलिस ने सोमवार को वेंकटैया का भी शव बरामद किया। वह चार अन्य लोगों के साथ चेवेल्ला मंडल के कौंकुतला गांव में एक शादी में शामिल होने के बाद अपने गांव येंकथला लौट रहा था। कर नदी में फंसी तो उसमें सवार चार लोग वाहन से बाहर निकलने में सफल रहे सुरक्षित पहुंच गए। हालांकि, वेंकटैया एक कार समेत बह गए थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews