फ्री में मिलेगी NEET और CUET कोचिंग, नहीं लगेगी फीस, एक लाख से अधिक छात्रों को होगा लाभ, दिल्ली सरकार का ऐलान

दिल्ली सरकार ने फ्री कोचिंग का ऐलान किया है। छात्रों को बिना फीस सीयूईटी, नीट यूजी और अन्य एन्ट्रेंस एग्जाम के लिए तैयार किया जाएगा। इसकी शुरुआत अप्रैल में होगी।
delhi free coaching

AI Generated

Delhi Free Coaching: छात्रों के हित में दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नीट यूजी, सीयूईटी समेत अन्य प्रवेश परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग देने का ऐलान किया गया है। इस संबंध में शासन द्वारा बिग और फिजिक्स वाला कोचिंग संस्था के साथ समझौता ज्ञापन साइन किया गया है। इस योजना से 1 लाख 63 हजार स्कूलों स्टूडेंट्स को लाभ होगा।

दिल्ली सरकार ने डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन और बिग और फिजिक्स वाला के बीच हुए एमओयू के तहत 30 दिनों तक 180 घंटे की मुफ्त कोचिंग छात्रों को दी जाएगी। निःशुल्क ऑनलाइन क्लासेस   हर दिन 3 घंटे चलाई जाएगी। इसका उद्देश्य छात्रों कॉलेज एन्ट्रेंस एग्जाम के लिए तैयार करना है। इच्छुक छात्र इस योजना का हिस्सा बन सकते हैं। बिना किसी फीस परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने क्या क्या?

समझौता ज्ञापन को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “छात्रों को 30 दिनों की विशेष मुफ़्त ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन साइन किया गया है। इससे मेडिकल कॉलेजों और सेंट्रल यूनिवर्सिटी में उनके एडमिशन का मार्ग प्रशस्त होगा। इस पहल से दिल्ली सरकार के स्कूलों के 1,63,000 छात्रों को फायदा होगा।” उन्होनें आगे कहा, “यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि इन कक्षाओं के जरिए ज्यादा से ज्यादा छात्रों को प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं के लिए अर्हता मिल सके।”

कब तक उठा सकते हैं फ्री कोचिंग का लाभ?

फ्री कोचिंग की शुरुआत 2 अप्रैल से होगी। इसका लाभ छात्र 2 मई 2025 तक उठा पाएंगे। ऑनलाइन क्लास के दौरान बायोलॉजी, केमिस्ट्री, गणित, अंग्रेजी और सामान्य योग्यता जैसे विषयों को पढ़ाया जाएगा। इससे उन छात्रों को फायदा जो वित्तीय बाधाओं के कारण बेहतर शैक्षिक अवसरों से वंचित रह जाते हैं।

कई राज्यों में मिलती है छात्रों को फ्री कोचिंग

बता दें दिल्ली अलावा के अलावा अन्य कई राज्य प्रवेश परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी भी SATHEE प्लेटफ़ॉर्म के जरिए छात्रों को सीयूईटी, नीट, जेईई इत्यादि परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्लासेस चलाता हैं। वहीं बिहार सरकार सुपर 50 स्कीम के तहत फ्री कोचिंग की सुविधा प्रदान कर रहा है। कर्नाटक, तमिलनाडु, यूपी और हिमाचल प्रदेश सरकार पहले से ही ऐसी योजनाएं शुरू कर चुकी हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews