Free DTH Yojana: केंद्र सरकार फ्री में देगी डीटीएच, योजना को मिली मंजूरी, इन लोगों को मिलेगा लाभ

Free DTH Yojana: केंद्र सरकार फ्री में देगी डीटीएच, योजना को मिली मंजूरी, इन लोगों को मिलेगा लाभ

Free DTH Yojana: नए साल के अवसर पर केंद्र सरकार कई योजनाओ को हरी झंडी दिखाई है। जिसका लाभ आमजन को मिलेगा। सरकार द्वारा राशन तो मुफ़्त में मिल ही रहा है, लेकिन अब एंटरटेन्मेंट भी मुफ़्त में उपलब्ध हो सकता है। हाल ही में कैबिनेट ने ब्रॉडकास्ट इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क डेवलपमेंट योजना (BIND ) को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत नागरिकों को फ्री में डीटीएच देगी। इसकी लागत 2539 करोड़ रुपये है। स्कीम को साल 2021-22 से साल 2025-26 तक के लिए जारी किया गया है।

इन लोगों को मिलेगा लाभ

BIND योजना के तहत जनजातीय, रिमोट, सीमावर्ती और वामपंथी उग्रवाद क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को खास सुविधा दी जाएगई।  पूरी राशि अकाशवाणी और दूरदर्शन के मॉडर्नाइजेशन और विस्तार पर  खर्च करेगी। प्रसार भारती के अंदर आने वाले इन दोनों प्लेटफॉर्म के जरिए शिक्षा, मनोरंजन, सूचना  पहुंचाई जाएगी। इसके तहत करीब 8 लाख घरों में फ्री डीटीएच लगाने का प्लान कर रही है। दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो में कई बदलाव नजर आएगा। जिसे दूरदर्शन की वीडियो क्वालिटी को और भी बेहतर बनाएगा जाएगा।

रोजगार के अवसर मिलेंगे

2500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दूरदर्शन और AIR में लगी जाएगी। इतना ही नहीं सरकार पुराने ट्रांसमिटरको बदलकर नया अपग्रेड करने जा रही है। हालांकि यह बदलाव केवल सीमावर्ती क्षेत्रों और  रणनीति क्षेत्रों से ताल्लुकात रखने वाली क्षेत्रों में होगा योजना से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। फ्री में मिलने वाले डीटीएच में बेहतर क्वालिटी के कंटेन्ट मिलेंगे। ओबी वैन में भी बदलाव हुआ है। फिलहाल, 36 टीवी चैनल दूरदर्शन द्वारा संचालित होते हैं। जिसमें 20 क्षेत्रीय हैं। वहीं ऑल इंडिया रेडियो के 500 तक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर्स उपलब्ध हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews