संभल में आज जुमे की नमाज, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ की गई बैरिकेडिंग

24 नवंबर रविवार को सर्वे के दौरान कोर्ट गर्मी स्थित जामा मस्जिद में उपद्रवियों ने जमकर बवाल मचाया था। जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल देखा गया था। वही आज जुमे की नमाज को लेकर अब पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
संभल में आज जुमे की नमाज, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ की गई बैरिकेडिंग

आज जुमे की नमाज से पहले संभल में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। दरअसल कोई भी संदिग्ध या अवैध गतिविधियां न हो सके इसके लिए पुलिस का भारी अमला तैनात किया गया है। बता दें कि इससे पहले ही नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जिला मजिस्ट्रेट की ओर से धारा 163 लागू की जा चुकी है। वहीं अब जुमे की नमाज को लेकर भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट दिखाई दे रहा है। बता दें कि 24 नवंबर रविवार को सर्वे के दौरान कोर्ट गर्मी स्थित जामा मस्जिद में उपद्रवियों ने जमकर बवाल मचाया था।

जानकारी के अनुसार आज सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए PAC की 15 कंपनी, वहीं 3 कंपनी RAF की तैनात की गई है। इसके साथ ही संभल जिले को पूरी तरह से पुलिस और RAF ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है।

संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में फोर्स की तैनाती

वहीं कमिश्नर द्वारा जनता से अपील की गई है कि आज जुमे की नमाज अपनी-अपनी मस्जिदों से ही पड़ी जाए। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह ना फैले इसके लिए इंटरनेट को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में फोर्स की तैनाती की गई है। दरअसल 24 नवंबर के दिन हुई हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है। जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस अधिकारियों के साथ लगभग 70 मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की है।

दंगा निरोधी दस्ते की भी तैनाती की गई

इसके साथ ही सुरक्षा को देखते हुए जामा मस्जिद में आने वाले लोगों के आधार कार्ड की भी जांच की जाएगी। किसी भी प्रकार की हिंसा न फैले इसके लिए जामा मस्जिद के चारों तरफ कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही दंगा निरोधी दस्ते की भी तैनाती की गई है। वहीं आपको बता दें कि आज सर्वे के खिलाफ आदेश की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। ऐसे में बाहरी ताकतें इस मामले में न घुस पाएं इस पर पैनी नजर रखी जा रही हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews