इस दिन से सुप्रीम कोर्ट शुरू करेगा प्रत्यक्ष रूप से सुनवाई, नहीं होगी कोरोना पाबंदी, जाने यहाँ   

Supreme Court, note for vote

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट फूल फिजिकल सुनवाई शुरू करने जा रहा है। बता दें कि बुधवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एन वी रमन्ना ने घोषणा की है कि सोमवार यानि 4 अप्रैल से सुप्रीम कोर्ट में फिजिकल सुनवाई शुरू की जाएगी। अब तक कोरोना के कारण खुली फिजिकल सुनवाई को प्रतिबंध लगाए गए थे, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट हटाने वाला है और क्योंकि Covid -19  के मामले धीरे – धीरे कम होते जा रहे हैं और देश में हालात सुधरते  जा रहे हैं, इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने फैसला लिया है कि अब प्रत्यक्ष सुनवाई पर लगे प्रतिबंधों को हटाया जाएगा। जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस का शुक्रिया अदा भी किया।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरे प्रत्यक्ष रूप से होगी, साथ ही अधिवक्ता को यह  सुविधा दी गई है कि यदि कोई सुनवाई ऑनलाइन करना चाहता है तो सोमवार और शुक्रवार का दिन चुन सकता है, जस्टिस एन वी रमन ने कहा कि लिंक उनके द्वारा मुहैया करवाई जाएगी।

यह भी पढ़े … पेट्रोल-डीज़ल के दामों ने आज फिर छुआ आसमान, नितिन गडकरी ने निकाला कुछ ऐसा समाधान, जाने यहाँ

इससे पहले 5 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस एन  वी रमन से अनुरोध किया था कि कोरना के कारण जो सुप्रीम कोर्ट की खुली सुनवाई पर प्रतिबंध लगाए गए थे, अब उसे हटा देना चाहिए और एक बार फिर से सुनवाई शुरू करनी चाहिए।  क्योंकि खुली सुनवाई की जरूरत परंपरागत और कानूनी तौर पर भी अब होने लगी है और देश में कोरोना के मामले भी कम आंकड़े भी कम दिखाई दे रहे है, जिसके बाद  सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई गुरुवार और शुक्रवार करने की इजाजत दे दी थी।   सुप्रीम कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरे प्रत्यक्ष रूप से होगी साथिया की सुविधा दी गई है कि यदि कोई सुनवाई ऑनलाइन करना चाहता है तो पारो शुक्रवार का दिन सोमवार और शुक्रवार का दिन चुन सकता है, जस्टिस एन वी रमन ने कहा कि लिंक उनके द्वारा प्रवाहित की जाएगी प्रोफाइल मुहैया करवाई जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews