आज से Indian Railway ने बदला टिकट बुकिंग का नियम, अब 60 दिन पहले ही मिल सकेगा रिजर्वेशन

रेलवे द्वारा अपने यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर कोई ना कोई नियम लागू किया जाता रहता है। अब एक बार फिर एडवांस टिकट बुकिंग को लेकर नियम जारी किया गया है, जो आज से प्रभावी होगा।
indian railways

Indian Railway: भारतीय रेलवे द्वारा अपने यात्रियों के सुविधा के लिए समय-समय पर किसी न किसी ट्रेन का संचालन शुरू किया जाता रहता है या फिर किसी अन्य तरह की सुविधा दी जाती है। रेलवे के नियमों में भी अक्सर कोई ना कोई बदलाव देखने को मिलता है। 1 नवंबर यानि कि आज से एक और नियम बदल गया है जो की एडवांस टिकट बुकिंग से जुड़ा हुआ है। कुछ दिनों पहले ही रेलवे द्वारा इस नियम की घोषणा की गई थी, जो आज से लागू हो गया है।

आज से लागू है इस नए नियम के तहत अब एडवांस टिकट केवल 60 दिन पहले बुक किया जा सकेगा। यहूदी पहले 120 दिन की हुआ करती थी जिसे रेलवे द्वारा कम कर दिया गया है। चलिए हम आपको बताते हैं कि इस नियम का असर किस तरह से देखने को मिलेगा। टिकट बुकिंग के समय में बदलाव क्यों किया गया है यह भी हम आपको बताते हैं।

भारतीय रेलवे का नया नियम (Indian Railway)

भारतीय रेलवे द्वारा 120 दिन पहले की जाने वाली एडवांस टिकट बुकिंग की सुविधा को खत्म करते हुए, यह अवधि 60 दिन की कर दी है। रेलवे के मुताबिक एडवांस्ड टिकट की अवधि में कई टिकट कैंसिल हो जाते हैं और 4 से 5 फीसदी लोग ऐसे होते हैं जो यात्रा ही नहीं करते। कुछ यात्री 4 महीने पहले से टिकट बुक कर देते हैं और यात्रा भी नहीं करते, जिसकी वजह से दूसरे जरूरतमंद यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाती है। यही कारण है कि इस अवधि को घटाकर 60 दिन कर दिया गया है।

होगा ये फायदा

रेलवे द्वारा एडवांस टिकट बुकिंग की प्रक्रिया में बदले गए इस नियम के तहत टिकट के कालाबाजारी पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है। कई बार टिकट बुक होने के बाद जब यात्री यात्रा नहीं करते हैं तो धोखाधड़ी की आशंका का बढ़ जाती है, जिसे नए नियम के लागू होने के बाद कुछ हद तक कम किया जा सकेगा। हालांकि, इस नए नियम से कुछ लोगों को शिकायत भी है क्योंकि त्यौहार के मौके पर उन्हें रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है और स्टेशन पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है।

बुकिंग हो चुकी टिकटों का क्या होगा

रेलवे द्वारा जो नियम लागू किया गया है, उसका उत्तर पहले से बुक की गई टिकटों पर नहीं होने वाला है। इस नियम का प्रभाव आज यानी 1 नवंबर से पड़ने वाला है इसलिए जिन लोगों ने 31 अक्टूबर तक एडवांस टिकट बुक करवाई है, वह आराम से यात्रा कर सकते हैं। आज से जो लोग एडवांस टिकट बुक करना चाहते हैं, उन्हें 60 दिन वाले इस नियम का पालन करना होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews