IRCTC के साथ Antara River Sutra Cruise में घूमने का सपना पूरा कीजिये, यहां देखिये पूरी टूर डिटेल

IRCTC के साथ Antara River Sutra Cruise में घूमने का सपना पूरा कीजिये, यहां देखिये पूरी टूर डिटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आपने Cruise में घूमने का कभी सपना देखा है तो ये जल्दी पूरा होने वाला है। IRCTC आपके इस सपने को सिर्फ पूरा ही नहीं करने नहीं जा रहा बल्कि एक ऐतिहासिक यात्रा पर Cruise में लेकर जा रहा है।  IRCTC (IRCTC Tour Packages) ने सितम्बर से दिसंबर तक कई टूर पैकेज प्लान बनाये हैं जिसकी डिटेल आपको यहां मिलेगी।

IRCTC ने इस बार Antara River Sutra Cruise का एक शानदार और स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) बनाया है। 3 दिन और 2 रात के इस टूर पैकेज का किराया 26,250 रुपये प्रति व्यक्ति है, 30 सितम्बर तक बुकिंग पर स्पेशल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – Cute Video : बिल्ली ने अपने बच्चे को किया लाड़, देखकर आ जाएगा प्यार

ये टूर कोलकाता से शुरू होगा जो फुलिया, बांसबेरिया, चंदरनगर होता हुआ वापस कोलकाता आएगा। पूरा टूर अंतारा रिवर में क्रूज पर होगा। IRCTC ने टूर के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। ये टूर 09 सितम्बर, 23 सितम्बर, 07 अक्टूबर, 20 अक्टूबर, 04 नवम्बर, 25 नवम्बर, 09 दिसंबर और 16 दिसंबर को जायेगा।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : राज्य सरकार ने इस IAS अधिकारी का तबादला किया

यदि आप भी Cruise का आनंद लेना चाहते हैं तो IRCTC के Antara River Sutra Cruise पैकेज में अपनी सीट बुक कराइये। आपको करना ये है कि IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है अथवा IRCTC के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर जाना है और डिटेल लेकर अपनी सीट बुक करना है।

ये भी पढ़ें – विवादों के बीच Ranveer Singh का एक और नया फोटोशूट, देखें हॉट फोटो

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews