जयपुर घूम रहे IIT बाबा अभय सिंह के थैले में मिला गांजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जमानत मिली

जयपुर पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश भी कर रही है कि बाबा ने आत्महत्या की धमकी क्यों दी और उनके पास मिले गांजे और अन्य नशीले पदार्थों का सोर्स क्या है ।
IIT Baba Abhay Singh

IIT Baba Abhay Singh arrested: महाकुंभ से वायरल हुए IIT बाबा अभय सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, लगातार विवादों में रहने वाले आईआईटी बाबा को राजस्थान पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब वे जयपुर के एक होटल में रुके थे, पुलिस ने उनके थैले की तलाशी ली जिसमें गांजा मिला और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

अभय सिंह की इंजीनियरिंग की डिग्री और उनकी बातों ने उन्हें बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर जगह दे दी , प्रयागराज महाकुंभ में हर कोई आई आई टी बाबा अभय सिंह की बात कर रहा था, उनकी हरकतों और बातों को सुनकर लोग उनपर नशा करने का भी आरोप लगाने लगे, उन्हें नशेडी, भंगेड़ी कहने लगे और आज ये बात साबित भी हो गई।

सोशल मीडिया पर दी थी सुसाइड करने की धमकी 

दरअसल IIT बाबा अभय सिंह ने सोशल मीडिया सुसाइड करने की धमकी दी थी,  ये खबर वायरल होने और अभय सिंह के जयपुर में होने की सूचना पर पुलिस एक्टिव हुई और फिर शिप्रा पथ थाना पुलिस रिद्धि सिद्धि पार्क क्लासिक होटल में पहुंची, जहां से आईआईटी बाबा को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया 

पुलिस ने जब IIT बाबा से पूछताछ की तो उन्होंने कहा मैं गांजा पीता हूँ उसी में कुछ कह दिया होगा, पुलिस ने जब  तलाशी ली तो बाबा के बैग से गांजा और कुछ अन्य नशीले पदार्थ मिले हैं जिसके बाद बाबा अभय सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर शिप्रापथ थाना ले आई और एनडीपीएस एक्ट  की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया , हालांकि गांजे की मात्रा कम होने के कारण बाबा को जमानत के बाद छोड़ दिया गया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews