कौन हैं गौतम अदाणी की गाइडिंग स्टार…खुद किया खुलासा, कहा ‘लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती’

AGM के दौरान शेयरधारकों को संबोधित करते हुए अदाणी ने बीते वर्ष के दौरान कंपनी के प्रदर्शन, चुनौतियों और विकास की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे समूह ने हर क्षेत्र..ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, ग्रीन हाइड्रोजन, डेटा सेंटर और एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में मजबूती से विस्तार किया है।
Gautam Adani

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने वार्षिक आम बैठक (AGM) में को संबोधित करते हुए अपनी माँ को अपनी प्रेरणा और मार्गदर्शक बताया। उन्होंने भावुक उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि “मेरी माँ मेरी गाइडिंग स्टार हैं, जिनके मूल्यों और शिक्षाओं ने मुझे हमेशा सही रास्ता दिखाया।”

इस दौरान गौतम अदाणी ने समूह की कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन, भविष्य की योजनाओं और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि “अदाणी समूह ने कभी भी पीछे हटने का काम नहीं किया। इसके बजाय, हमने साबित किया है कि सच्चा नेतृत्व धूप में नहीं, बल्कि संकट की आग में तप कर बनता है।”

‘माँ हैं गाइडिंग स्टार’

गौतम अदाणी ने कहा है कि उनकी माँ उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। अदाणी समूह की वार्षिक आम बैठक उन्होंने अपनी मां को अपना गाइडिंग स्टार बताते हुए कहा कि “जब मैं युवा था..तब मैंने अपनी माँ को अपनी गाइडिंग स्टार के रूप में देखा। मुझे याद है कि वे अक्सर कहती थीं कि इतिहास उन नाविकों को नहीं याद रखता जो शांत जल में नाव चला रहे थे। वह उन लोगों को याद रखता है जिन्होंने सबसे बड़े तूफानों का सामना किया और फिर भी घर लौटे।” अदाणी ने कहा “लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती..हिम्मत करने वालों की कभी हार नहीं होती”।

कंपनी की प्रोग्रेस की जानकारी दी

बैठक में गौतम अदाणी मे कहा कि हमारी कंपनियां न सिर्फ वित्तीय रूप से मजबूत हुई हैं, बल्कि पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने समूह की ग्रीन एनर्जी इनिशिएटिव पहल..खासकर सोलर एनर्जी और विंड एनर्जी परियोजनाओं पर जोर देते हुए कहा कि अदाणी समूह 2030 तक भारत की अक्षय ऊर्जा क्षमता में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने बंदरगाह, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में भी समूह की विस्तार योजनाओं का जिक्र किया। गौतम अदाणी ने शेयरधारकों के विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका समर्थन ही हमारी सफलता का आधार है। हम आगे भी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ आपके विश्वास को मजबूत करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1095829830″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews