लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन में भारी वृद्धि, खाते में आएगी 24000 तक राशि

राज्य सरकार ने HKRN के तहत पार्ट वन, पार्ट 2, पार्ट 3 के भर्ती सभी कर्मचारियों के वेतन में 8 प्रतिशत की वृद्धि की है। नई दरें एक जुलाई से प्रभावी होंगी।
Employees Salary hike News

HKRN Employees Salary Hike : हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।सीएम नायब सैनी के ऐलान के बाद वित्त विभाग की ओर से मंजूरी मिलते ही एचकेआरएन ने नये रेट के तहत वेतन देने का आदेश कर दिया है। इसके तहत राज्य सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में 8 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

नई रेट के बाद अब एचकेआरएन का बेसिक वेतन 19 हजार 900 रुपये से लेकर 24 हजार 100 रुपये होगा।इससे 1.20 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। एचकेआरएन ने सभी प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्ष, मंडलायुक्त, निगम व बोर्डों के एमडी, विश्वविद्यालयों के कुलपति और जिला उपायुक्तों को पत्र लिखकर वेतन वृद्धि की जानकारी दी है।

HRKN कर्मी का वेतन 8 फीसदी बढ़ा

दरअसल, जुलाई में हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने कौशल रोजगार निगम (HKRN) में भर्ती कर्मचारियों( वन, पार्ट 2, पार्ट 3 ) के वेतन में 8 फीसदी वृद्धि का ऐलान किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त विभाग की ओर से मंजूरी मिलते ही अब एचकेआरएन ने नये रेट के तहत वेतन देने का आदेश जारी कर दिया है।नई दरें एक जुलाई 2024 से लागू होंगी।जिलावार कैटेगरी के हिसाब से वेतन में बढ़ोतरी को लागू किया जाएगा।

किसका कितना बढ़ेगा वेतन

  • श्रेणी-1 के जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 18,400 रुपये से बढ़ाकर 19,900 रुपये।लेवल-2 कर्मचारियों को 21,650 रुपये से बढ़ाकर 23,400 रुपये ।लेवल-3 कर्मचारियों को 22,300 रुपये से बढ़कर 24,100 रुपये वेतन मिलेगा।
  • श्रेणी-2 के जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 16,250 रुपये से बढ़कर 17,550 रुपये, लेवल-2 कर्मचारियों को 19,450 रुपये से 21,600 रुपये और लेवल-3 कर्मचारियों को 20,100 रुपये से बढ़कर 21,700 रुपये का वेतन मिलेगा।
  • श्रेणी-3 के जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 15,050 रुपये से बढ़कर 16,250 रुपये, लेवल-2 कर्मचारियों को 18,300 रुपये से 19,800 रुपये और लेवल-3 कर्मचारियों को 18,900 रुपये से बढ़कर 20,450 रुपये वेतन मिलेगा।
  • इससे 1 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जिसमें एचकेआरएन में लेवल-1 में 71 हजार, लेवल-2 में 26,915 और लेवल-3 में 22 हजार कर्मचारी हैं।

ऐसे काम करता है HKRN

गौरतलब है कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के माध्‍यम से अलग-अलग सरकारी विभागों में संविदा और डीसी रेट पर कर्मचारियों कों भर्ती किया जाता है। यह हरियाणा में संविदात्मक मैनपावर प्रदान करने के लिए अधिकृत एजेंसी के रूप में कार्य करता है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड को अक्टूबर 2021 को कंपनी अधिनियम 2013 के तहत शामिल किया गया था, इसकी स्थापना हरियाणा में सभी सरकारी संस्थाओं को पारदर्शी, मजबूत और न्यायसंगत तरीके से संविदा पर कर्मचारी दिलाने के मकसद से की गई थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews