लाखों कर्मचारियों पेंशनरों को डबल तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा, एरियर भी मिलेगा, समय से पहले खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

एक जुलाई से लेकर 31 अक्टूबर तक का बढ़ा हुआ डीए कर्मचारियों के जीपीएफ (जनरल प्रोवडेंट फंड) खाते में जमा होगा। एक नवंबर के बाद बढ़े हुए डीए का भुगतान वेतन के साथ नकद किया जाएगा।
DA Hike 2026

Rajasthan Employees DA/Bonus/salary: राजस्थान के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है। राज्य की भजनलाल सरकार ने दिवाली से पहले 2 बड़ी सौगात दी है । एक तरफ राज्य सरकार ने अक्टूबर की सैलरी पेंशन 30 अक्टूबर को जारी करने का फैसला किया है , वही महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद डीए 50% से बढ़ाकर 53% हो गया है। इस संबंध में वित्त विभाग ने दो अलग अलग आदेश जारी कर दिए है।

आदेश के तहत नई दरें एक जुलाई से लागू होंगी ऐसे में जुलाई से सितंबर का एरियर भी मिलेगा। एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ (जनरल प्रोवडेंट फंड) खाते में जमा होगा। एक नवंबर के बाद बढ़े हुए डीए का भुगतान वेतन के साथ नकद किया जाएगा। सेवानिवृत कर्मचारियों को 1 जुलाई से बढ़े हुए डीए का नकद भुगतान किया जाएगा।इससे प्रदेश के 3 लाख 61 हजार 68 पेंशनर्स, 1 लाख 96 हजार 449 फैमिली पेंशनर्स, 1 लाख 38 हजार 1 गजेटेड अधिकारी और 8 लाख 42 हजार 617 नॉन गजेटेड कर्मचारी को लाभ मिलेगा।

30 अक्टूबर को आएगी अक्टूबर महीने की सैलरी पेंशन

दिवाली पर्व को देखते हुए राज्य सरकार ने आदेश जारी कर अधिकारियों कर्मचारियों के अक्टूबर माह के वेतन एवं भत्तों आदि का भुगतान 30 अक्टूबर को करने का निर्णय लिया है। इनमें पंचायती राज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हैं।पेंशन भुगतान कार्यालयों से पेंशन पाने वाले पेंशनरों को भी उनके माह अक्टूबर की पेंशन का भुगतान उपरोक्त तिथि अनुसार कर दिया जायेगा।यह आदेश दिल्ली स्थित राजस्थान सरकार के कार्यालयों पर भी लागू होगा।इससे पहले राज्य सरकार ने 7000 तक बोनस देने का भी ऐलान किया था, इससे प्रदेश के 8 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा।

संस्थापन अधिकारियों की ग्रेड पे में भी वृद्धि

राज्य सरकार की तरफ से अधीनस्थ मंत्रालयिक सेवा के संस्थापन अधिकारियों की ग्रेड पे में भी वृद्धि की गई है, जिसके बाद अधीनस्थ मंत्रालयिक सेवा के संस्थापन अधिकारी का वेतनमान राजस्थान सिविल सेवा पुनरीक्षित वेतन नियम 2017 के तहत पे लेवल एल 15 से बढ़कर एल 16 हो गया है। इसके तहत संस्थापन अधिकारी की ग्रेड पे 6000 की जगह 6600 रुपये होगी। इस समय राज्य सरकार में करीब 888 से 900 संस्थापन अधिकारी हैं। इन अधिकारियों के वेतन में करीब 1000 से 1500 रुपए की बढ़ोतरी होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews