Hindi News

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, परिवर्तनशील महंगाई भत्ते की नई दरें जारी, दिसंबर से मिलेगा लाभ, आदेश जारी

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
इसका लाभ कोल इंडिया में काम करने वाले 2 लाख कर्मचारियों को होगा। इस वीडीए में हर कर्मचारी की सैलरी में हर महीने के हिसाब से 3 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।
कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, परिवर्तनशील महंगाई भत्ते की नई दरें जारी, दिसंबर से मिलेगा लाभ, आदेश जारी

Coal India Employees VDA :कोल इंडिया कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। कोल इंडिया कंपनी ने अपने कर्मचारियों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ते की नई दरें जारी कर दी है। इसके तहत कोयला कामगारों को 20.1 फीसदी परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (VDA) मिलेगा। यह 1 दिसंबर 2024 से प्रभावी होगा।

कोल इंडिया के महाप्रबंधक (श्रम शक्ति एवं औद्योगिक संबंध) गौतम बनर्जी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दिसंबर-2024 से फरवरी-2025 तक कोयला कर्मियों को 20.1 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता का भुगतान किया जाएगा।

सैलरी में होगी इतनी वृद्धि

बता दे कि पिछली तिमाही के मुकाबले इस बार वीडीए में 2.20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।इससे कर्मचारियों को न्यूनतम 255 रुपए व अधिकतम तीन हजार रुपए का लाभ मिलेगा।इससे करीब ढ़ाई लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

नई दरें दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 तक रहेगी प्रभावी

बता दे कि हर तीन महीने में कामगारों के वीडीए में बदलाव किया जाता है। इस बार कामगारों को वीडीए 20.1 प्रतिशत मिलेगा। नया वी‍डीए ((वेरिएबल डियरनेस एलाउंस) ) 1 दिसंबर 2024 से प्रभावी होगा, जो 28 फरवरी 2025 तक प्रभावी रहेगा। नया वीडीए कोल इंडिया और देश भर में स्थित उसकी सहायक कंपनियों में लागू किया जाएगा।