लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, सैलरी-पेंशन भुगतान पर आया नया अपडेट, इस दिन खाते में आएगी राशि

इससे पहले  वित्तीय संकट के चलते सितंबर में प्रदेश के कर्मचारियों को 5 सितंबर को सैलरी तथा पेंशनरों को पेंशन 10 सितंबर को दी गई थी।
employee news

HP Employees Pensioners Salary Pension :हिमाचल प्रदेश के 3.50 लाख सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। अक्टूबर के वेतन और पेंशन को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। वित्तीय संकट से जूझ रही राज्य की खुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने 1 अक्टूबर को कर्मचारियों को सैलरी और 9 अक्टूबर को पेंशनरों को पेंशन देने का ऐलान किया है। इससे 2 लाख से ज्यादा कर्मचारी को सैलरी और 1.50 लाख पेंशनर को पेंशन मिलेगी।

अक्टूबर में इस तारीख को आएगी वेतन-पेंशन

हिमाचल प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि वित्त विभाग द्वारा सरकारी कोषागार में होने वाले ‘नकदी के प्रवाह’ की समीक्षा करने के पश्चात् निर्णय लिया गया है कि सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर तथा पेंशनरों को पेंशन का भुगतान 9 अक्तूबर, 2024 को किया जाएगा।बता दे कि इससे पहले  वित्तीय संकट के चलते सितंबर में प्रदेश के कर्मचारियों को 5 सितंबर को सैलरी तथा पेंशनरों को पेंशन 10 सितंबर को दी गई थी।

पिछले महीने सैलरी-पेंशन में हुई थी देरी

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 4 सितंबर को विधानसभा को सूचित किया था कि राज्य को वेतन में 1,200 करोड़ रुपये और पेंशन में 800 करोड़ रुपये के भुगतान के लिए हर महीने 2,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता होती है, सितम्बर महीने के वेतन के लिए वित्तीय स्थिति का आकलन करने के बाद 28 या 29 सितम्बर को इस पर फिर से निर्णय लिया जाएगा ।क्योंकि कई कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने बैंकों से ऋण लिया और उन्हें मासिक किस्त पहली तारीख को अदा करनी पड़ती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews