PROMOTION: 43 अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, वेतनमान बढ़ा, आदेश जारी , देखें लिस्ट

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के आदेश में कहा गया है कि विभागीय चयन समिति की सिफारिश पर इनकी पदोन्नति की गई है। इनकी पदोन्नति अस्थाई है। जो बिना पूर्व सूचना के किसी भी समय रद्द की जा सकती है।पदोन्नति छोड़ने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नियमावली के अनुसार कार्रवाई होगी। 
Promotion

MP Promotion

उत्तराखंड के शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने 43 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति की गई है। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने आदेश जारी कर दिया है। तय समय में कार्यभार ग्रहण न करने पर पदोन्नति खुद ही रद्द मानी जाएगी।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के आदेश में कहा गया है कि विभागीय चयन समिति की सिफारिश पर इनकी पदोन्नति की गई है। पदोन्नति के बाद इनकी विभिन्न कार्यालयों में तबादला एक्ट एवं शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुसार काउंसलिंग के माध्यम से तैनाती की गई। इनकी पदोन्नति अस्थाई है। जो बिना पूर्व सूचना के किसी भी समय रद्द की जा सकती है।पदोन्नति छोड़ने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नियमावली के अनुसार कार्रवाई होगी।

वेतनमान में भी इजाफा

आदेश में लिखा है कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (वेतनमान ₹ 47600-151100, लेवल-8) को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (राजपत्रित) (वेतनमान ₹ 56100-177500, लेवल-10) के पद पर उनके नाम के सम्मुख स्तम्भ 4 में अंकित कार्यालय/विद्यालय में अस्थायी रूप से पदोन्नति किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति

  • शिक्षा विभाग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर सुनील कुमार, राकेश मोहन सकलानी, प्रमोद काण्डपाल, हरीश चंद्र रमोला, पुष्पा उप्रेती, महादेव मैठाणी, ज्योति कुमार पांडे, इंद्रा डिमरी, गणेश सिंह गड़िया, जगदंबा शाह, सुनीता उनियाल सहित 43 लोगों को पदोन्नति मिली है।
  • इन अफसरों को देहरादून के डोईवाला, कालसी और रायपुर, हरिद्वार के नारसन, चमोली के कर्णप्रयाग, नंदानगर, पोखरी, ज्योर्तिमठ, पौड़ी के बीरोंखाल, कोट, टिहरी के देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि, उखीमठ, अल्मोड़ा के भैसियाछाना, हवालबाग, ताड़ीखेत, द्वाराहाट, धौलादेवी, चौखुटिया, ऊधमसिंह नगर के खटीमा, नैनीताल के बेतालघाट, ओखलकाण्डा, कोटाबाग, भीमताल, हल्द्वानी, रामनगर, पिथौरागढ़ के विण, धारचूला, बेरीनाग, मुनस्यारी में तैनाती दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews