खुशखबरी : इन कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, नई दरें जुलाई से लागू, अगस्त से खाते में बढ़कर आएगी सैलरी!

बीएसएल और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में एक जुलाई 2024 वृद्धि की गई है, जो जुलाई 2024 से सितंबर 2024 तिमाही तक लागू रहेगी। इस वृद्धि के बाद अब कर्मचारियों को 44.8% प्रतिशत डीए का लाभ मिलेगा।
DA hike 2025

Sail Employees News : बीएसएल और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  महंगाई भत्ते में जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में 0.5 % की वृद्धि की गई है, जिसके बाद डीए 44.8 फीसदी पहुंच गया है। नई दरें एक जुलाई 2024 से प्रभावी होगी, ऐसे में अगस्त से खाते में राशि बढ़कर आएगी।पिछला महंगाई भत्ता (अप्रैल से जून 24) 44.3% प्रतिशत था।

इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक,  इसका लाभ बोकारो स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, राउरकेल स्टी प्लांट, भिलाई स्टील प्लांट, चासनाला स्टील प्लांट कोलियरी समेत सेल की समेत ईकाईयों में कार्यरत 50 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा।लेबर ब्यूरो की ओर से जारी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (एआइसीपीआइएन) के आंकड़े के मुताबिक, मार्च में 400 रुपये, अप्रैल में 401 रुपये व मई में 403 महंगाई भत्ता रहा है।

सैलरी में कितना मिलेगा लाभ 

  • मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक,  इस डीए वृद्धि से कर्मचारियों के वेतन में 1 हजार रुपए तक की वृद्धि होगी। S3 ग्रेड में कार्यरत एक कर्मी का मूल वेतन करीब 33681 रुपए है, उसे इस माह तक महंगाई भत्ता 14221 रुपए मिल रहा था। बढ़े हुए दर पर अब 15089 रुपए मिलेगा अर्थात 168 रुपए का लाभ होगा।
  • भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में कार्यरत S5 ग्रेड के एक कर्मी का मूल वेतन 34707 रुपए है तो अब 15549 रुपए मिलेगा।S-9 ग्रेड के एक कर्मी का मूल वेतन 65547 रुपए है उसे 29365 रुपए , S-10 ग्रेड के एक कर्मी का मूल वेतन 76048 रुपए है, उसे अब 34070 रुपए और S-11 ग्रेड के एक कर्मी का मूल वेतन 93570 रुपए है, उसे महंगाई भत्ता (Dearness Allowance)जोड़कर 41919 रुपए मिलेगा अर्थात 467 रुपए का लाभ होगा।

संघ ने लिखा था श्रम मंत्रालय को पत्र

उल्लेखनीय है कि बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने आठ व नौ जुलाई 2024 को आलोक चंद्रा महानिदेशक, श्रम ब्यूरो, चंडीगढ़ को पत्र लिखकर एआईसीपीआईएन का आंकड़ा जारी करने की मांग की गई थी, जिसमें कहा गया था कि औद्योगिक श्रमिकों के लिए मई 2024 का एआईसीपीआईएन आंकड़ा अभी तक जारी नहीं किया गया है। जुलाई से लेकर सितंबर 2024 के महंगाई भत्ता का निर्धारण अभी तक नहीं हो सका है। पहले प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस को आंकड़ा जारी किया जाता था। श्रम ब्यूरो मई 2024 का एआईसीपीआइएन आंकड़ा जारी करने की अंतिम तिथि 28 जून 24 प्रदर्शित किया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews