लाखों कर्मचारियों-पेंशनर्स को तोहफा, इस दिन खाते में आएगी अक्टूबर की सैलरी-पेंशन, आदेश हुए जारी, जानें डीए-बोनस पर अपडेट

धामी सरकार ने कर्मचारियों पेंशनरों को एडवांस सैलरी पेंशन देने का फैसला किया है। वित्त विभाग ने  30 अक्टूबर को कर्मचारियों को वेतन और पेंशनर्स को पेंशन देने के आदेश जारी किए है।पुष्कर सिंह धामी सरकार , सरकारी कर्मचारियों को वेतन , उत्तराखंड पेंशनर्स पेंशन
employees news

Uttarakhand Employees Salary Pension : उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। एमपी , यूपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार के बाद अब उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने कर्मचारियों पेंशनरों को एडवांस सैलरी पेंशन देने का फैसला किया है। वित्त विभाग ने  30 अक्टूबर को कर्मचारियों को वेतन और पेंशनर्स को पेंशन देने के आदेश जारी किए है।

उत्तराखंड शासन अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने इस संदर्भ में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, जिलाधिकारी, निदेशक कोषागार पेंशन एवं  वरिष्ठ कोषाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि 31 अक्टूबर को दीवाली होने के कारण सभी राज्य कर्मियों, सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी व स्थानीय निकाय और कार्यप्रभावित कर्मचारियों को वेतन और राज्य के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर्स, पारिवारिक पेंशनर्स को अक्टूबर महीने का भुगतान 30 अक्टूबर से पहले किया जाए।

बोनस डीए के लिए करना होगा इंतजार

  • हाल ही में उत्तराखंड सचिवालय संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी, इस दौरान उन्होंने अक्टूबर माह का वेतन 31 अक्टूबर से पहले, 5400 ग्रेड वेतन तक अराजपत्रित कार्मिकों को दिवाली बोनस और केंद्रीय कर्मचारियों की भांति राज्य कर्मचारियों के डीए में 3% की वृद्धि का अनुरोध किया था, जिस पर उन्होंने सैद्धांतिक सहमति दे दी है।संभावना जताई जा रही थी कि बुधवार को होने वाली कैबिनेट में डीए बोनस पर फैसला हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ यानि कर्मचारियों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
  • बैठक में अक्टूबर 2005 से पूर्व भर्ती विज्ञप्ति के आधार पर लगे कार्मिकों को भी OPS का लाभ देने का आश्वासन दिया गया है, हालांकि वित्त विभाग में लंबित संघ की अन्य मांगों और 30 जून एवं 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ पेंशन में जोड़ने की मांग पर भी सीएम ने सकारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश अपर मुख्य सचिव वित्त को दिए हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews