PM Kisan : 24 फरवरी को मिलेगा 9.7 करोड़ किसानों को तोहफा, पीएम जारी करेंगे 19वीं किस्त, फिर खाते में आएंगे 2-2 हजार, जानें डिटेल्स

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी होती है, अब फरवरी 2025 को 19वीं किस्त के 2-2 हजार रुपए जारी होंगे, जिसका लाभ 9.70 करोड़ किसानों को मिलेगा।
PM Kisan Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Yojana 19th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म होने वाला है। 24 फरवरी 2025 को पीएम नरेन्द्र मोदी बिहार के भागलपुर ज़िले से 19वीं किस्त जारी करेंगे।इसके अंतर्गत 9.7 करोड़ किसानों के खाते में 21,000 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि जारी की जाएगी।

ध्यान रहे अगली किस्त के 2000 केवल उन किसानों को मिलेंगे जिन्होंने ई केवाईसी के साथ भू-सत्यापन, बैंक खाते में डीबीटी ऑप्शन ऑन होना जरूरी है।पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in ,हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है।

पीएम किसान योजना मिलते है सालाना 6000

  • पीेएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 मिलते है। हर 4 माह में 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये दिए जाते है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।
  • पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी होती है, अब 24 फरवरी 2025 को पीएम नरेन्द्र मोदी बिहार से 19वीं किस्त के 2-2 हजार रुपए जारी करेंगे, जिसका लाभ 9.70 करोड़ किसानों को मिलेगा।

इन दस्वावेजों के बिना नहीं मिलेगा पैसा

  • पीएम किसान योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC के साथ बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवा लिया है।
  • अगर आप ये तीनों काम नही करते है तो आपको अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा या किस्त अटक भी सकती है।
  • अगर किसी किसान के आवेदन फॉर्म में कोई गलती है जैसे, नाम में, आधार संख्या में आदि। ऐसे में किस्त अटक सकती है, इसलिए इन गलतियों को समय रहते ठीक करवा लेंं।
  •  जिन किसानों के बैंक खाते की जानकारी गलत है वे भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इसे सही करवाना जरूरी हो जाता है।
  • पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए आधार लिंकिंग करवानी होगी। आपके बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प खुला हो, अगर ऐसा नहीं है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है।

इन किसानों को नहीं मिलता है PM Kisan Yojana का लाभ

  • पीएम किसान योजना के नियम व शर्तों के अनुसार निम्न किसानों को स्कीम का फायदा नहीं मिलेगासभी संस्थागत भूमिधारक किसान इस योजना के पात्र नहीं हैं।
    वे किसान परिवार, जिसमें एक या अधिक सदस्य संवैधानिक पदों पर हैं या पहले रहे हों।
  • केंद्र/राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी, केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रमों और सरकार के अधीन संबद्ध कार्यालयों/स्वायत्त संस्थानों के साथ-साथ स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ/lV क्लास/ग्रुप डी कर्मचारी को छोड़कर)
  • पूर्व और वर्तमान मंत्री / राज्य मंत्री, लोकसभा / राज्य सभा / राज्य विधानसभाओं / राज्य विधान परिषदों के पूर्व या वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर और जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष।
  • पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड एकाउंटेंट और आर्किटेक्ट।10,000 रुपये या इससे अधिक की पेंशन पाने वाले सभी सेवानिवृत्त पेंशनभोगी (मल्टी टास्किंग कर्मचारियों को छोड़कर), वे सभी व्यक्ति जिन्होंने पिछले असेसमेंट ईयर में आयकर का भुगतान किया था।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • स्टेप 1. आपको सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • स्टेप 2. अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान का पोर्टल खुला दिखाई देगा। यहां आपको FARMERS CORNER पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3. अब आपको कई सारे ऑप्शंस दिखेंगे। आपको नो योर स्टेटस पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 4. अब स्क्रीन पर खुले पेज में ऊपर की तरफ Know Your Registration Number पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5. अब अपना आधार नंबर दर्ज करें। आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।
  • स्टेप 6. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा। अब नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप 7. अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान की किस्त की पूरी जानकारी दिखाई देगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews