आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आउटसोर्स कर्मियों को तोहफा, मानदेय में भारी वृद्धि, अब खाते में आएंगे इतने रूपए

राज्य सरकार ने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,मिड डे मील वर्कर के मानदेय में 500 रुपए तो मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आंगनवाड़ी सहायिका और आशा वर्कर के मानदेय में 300 रुपए की वृद्धि की है।
employees news

Honorarium Hike 2025 : हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने रंगपंचमी से पहले सरकारी कर्मचारियों पेंशनरों के साथ आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ता, आउटसोर्स कर्मचारी, मजदूरों को बड़ी सौगात दी है।सोमवार को राज्य सरकार ने बजट में इन कर्मचारियों का मानदेय 300 से 500 रुपए बढ़ाने का ऐलान किया है।

सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने बजट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सिलाई अध्यापिका , मिड डे मील वर्कर ,जल शक्ति विभाग के पैरा वर्कर , पंचायत चौकीदार,SMC अध्यापकों और आईटी अध्यापकों के मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोतरी की है।वही मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आंगनवाड़ी सहायिका और आशा वर्कर के मानदेय में 300 रुपए की वृद्धि की है।

जानिए किसे खाते में कितनी आएगी राशि?

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10500, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 7,300, सहायिकाओं को 5,800, आशा वर्करों को 5,800 एमडीएम वर्करों को 5,000, जलवाहकों को 5500, जलरक्षकों को 5600, मल्टीपपर्स वर्कर 5500 और पैराफिटर व पंप ऑपरेटर 6600 मिलेंगे।
  • पंचायत चौकीदार को 8500 रुपए, राजस्व नंबरदार को प्रतिमाह 6300 रुपए, राजस्व लंबरदार 4500 रुपए मिलेंगे।
  • आउटसोर्स कर्मियों को प्रतिमाह 12,750 रुपए ,ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट को प्रतिमाह 7170 की जगह 17,820 रुपए और आउटसोर्स पर लगे रेडियोलॉजिस्ट का मानदेय 13000 से बढ़ाकर 26,000 प्रतिमाह कर दिया है।

CM X Post

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews