आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में होगी वृद्धि, पेंशन पर भी अपडेट, जानें डिटेल्स

Asha Anganwadi Worker Salary Hike केरल सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 14,500 करोड़ रुपये के आवंटन और आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि का ऐलान किया है।
travel allowance

केरल के वित्त मंत्री के.एन. बालागोपाल ने गुरुवार (29 जनवरी 2026) को विधानसभा में राज्य बजट 2026-27 पेश किया। बजट में आशा/आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया और ‘मुख्यमंत्री स्त्री सुरक्षा योजना’ के लिए 3,700 रुपए करोड़ की घोषणा की गई। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 14,500 रुपए करोड़ आवंटित किए गए हैं। वित्त मंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत के भुगतान में तेज़ी लाने के लिए कदम उठाएगी।

बता दें कि यह मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का 12वां और वित्त मंत्री केएन बालागोपाल द्वारा पेश किया जाने वाला छठा बजट है।

केरल बजट 2026-27: वित्त मंत्री बालागोपाल की घोषणा के प्रमुख बिंदु

  • मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1,000 रुपये प्रति माह वृद्धि
  • आंगनवाड़ी सहायकों के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि
  • प्राथमिक विद्यालय के पूर्व शिक्षकों और साक्षरता अभियान के प्रेरकों (मोटिवेटर) के वेतन में 1,000 रुपये प्रति माह की वृद्धि
  • विद्यालय के रसोइया कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी में 25 रुपये प्रति दिन की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
  • अप्रैल 2026 से स्थानीय निकायों के चुने हुए प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाया जाएगा।  250 करोड़ रुपये के फंड से एक वेलफेयर फंड बोर्ड बनाया जाएगा।
  • सहकारी कर्मचारियों के लिए मेडिसेप मॉडल बीमा योजना।
  • मुख्यमंत्री की “कनेक्ट टू वर्क” स्कॉलरशिप के लिए अलग से 400 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इस योजना के तहत, 18 से 30 साल के पढ़े-लिखे और बेरोज़गार युवाओं को एक साल तक हर महीने 1,000 रुपये मिलेंगे।
  • बजट में ग्रामीण रोजगार योजना के लिए पिछले वर्ष की तुलना में 1,000 करोड़ रुपये के आवंटन में वृद्धि।
  • स्कूली बच्चों सहित सभी श्रेणियों के लोगों के लिए जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा योजनाओं और कला एवं विज्ञान कॉलेज के छात्रों के लिए मुफ्त डिग्री शिक्षा की भी घोषणा की गई है।
  • बजट में तिरुवनंतपुरम से कासरगोड तक क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली (आरआरटीएस) से संबंधित प्रारंभिक कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये के आवंटन ।
    वन और वन्यजीव संरक्षण के लिए 250 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की घोषणा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews