कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इन भत्तों में भारी इजाफा, एरियर का भी होगा भुगतान, खाते में आएगी 46,800 रुपए तक राशि

टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए कंपनी ने एलटीसी और टीए-डीए की दरों में बढ़ोतरी की है। एलटीसी में 8200 से 10200 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है और टीए-डीए की नई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू होंगी।
Employees news

टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी और यूनियन के बीच समझौते के बाद लीव ट्रैवल कंसेशन (एलटीसी) ,यात्रा व दैनिक भत्ता (टीए-डीए) के दरों में 8000 से 10000 तक की वृद्धि कर दी गई है। जो 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2027 तक प्रभावी रहेगी। इससे पहले टीए-डीए की समीक्षा और संशोधन एक सितंबर 2017 को किया गया था।

नये समझौते में सभी कर्मचारियों का एलटीसी एक समान कर दिया गया है।अब सभी कर्मचारियों को 46,800 रुपये एलटीसी मिलेगा। एलटीसी में न्यूनतम 8,200 रुपये और अधिकतम 10,200 रुपये की वृद्धि की गयी है। समझौते का लाभ टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के अलावा कलिंगनगर और मेरामंडली के लगभग 18 हजार कर्मचारियों को मिलेगा।

अब एलटीसी के तौर पर मिलेंगे 46800

समझौते के तहत अब सभी ग्रेड के कर्मचारियों को 46,800 रुपये का LTC मिलेगा। पहले यह राशि 38,600 रुपये थी यानी इसमें 8,200 रुपये की वृद्धि की गई है।जिन कर्मचारियों को अब तक 36,600 रुपये LTC के रूप में मिलते थे, उन्हें भी अब 46,800 रुपये दिए जाएंगे। इस श्रेणी के कर्मचारियों को 10,200 रुपये का लाभ मिलेगा। LTC का जनवरी 2024 से मई 2025 तक एरियर जून माह में तय कर जुलाई के वेतन के साथ कर्मचारियों को भुगतान कर दिया जाएगा।LTC के लिए कर्मचारियों को कम से कम 3 पीएल लेना होगा।

डीए- टीए में भी वृद्धि

  • कंपनी ने कर्मचारियों के यात्रा भत्ते यानी टीए-डीए में वृद्धि की है। नई दरें एक जुलाई 2025 से लागू होंगी।अब यदि कोई कर्मचारी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता या चेन्नई जैसे बड़े शहरों में कंपनी के काम से जाता है, तो उसे प्रतिदिन 3000 की जगह 4,500 रुपये लाजिंग यानी ठहरने का खर्च और खाने के लिए पहले 700 की जगह 1,000 रुपये मिलेगा।
  • अगर कोई कर्मचारी किसी रिश्तेदार या दोस्तों के यहां ठहरता है, तो भी उसे 1,000 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे।
  • राज्य की राजधानियों और अन्य प्रमुख शहरों में काम पर जाने वाले कर्मचारियों को अब प्रतिदिन 3,500 रुपये लॉजिंग के मिलेंगे, जबकि पहले यह 2,500 रुपये था।भोजन और रिश्तेदारों के यहां ठहरने के लिए 700 की जगह 1,000 रुपये मिलेंगे।
  • छोटे शहरों के लिए भी भत्तों में बढ़ोतरी की गई है। इसके तहत ठहरने के लिए 2,000 की जगह 3,000, खाने का भत्ता भी 500 की जगह 750 रूपए मिलेगा।यदि कोई कर्मचारी छोटे शहर में किसी रिश्तेदार या मित्र के यहां ठहरता है, तो अब उसे भी 750 रुपये मिलेंगे।
  • यात्रा के दौरान भी कर्मचारियों को अब 500 की जगह 750 रुपये प्रतिदिन मिलेगा।गाड़ी से सफर करने पर प्रति किलोमीटर भाड़ा अब 15 की जगह 20 रुपये मिलेगा। सामान ढोने वाले कुली या लोडिंग चार्ज के लिए 35 रुपये की जगह 50 रुपये दिए जाएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews