कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, CM ने 12% महंगाई भत्ता बढ़ाया, सैलरी में आएगा उछाल

2000 Rupee Note Exchange,

पटना, डेस्क रिपोर्ट। बिहार कर्मचारियों-पेंशनर्स (Bihar Employees Pensioners) के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है।बिहार की नीतिश कुमार सरकार ने पांचवें वेतनमान वालों का महंगाई भत्ता 12% और छठे वेतनमान वालों का महंगाई भत्ता 7% बढ़ा दिया है।यह 1 जुलाई 2021 से लागू होगा। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस बढोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े.. MP Corona Update: 12 फिर कोरोना पॉजिटिव, 9 दिन में नए 84 केस, भोपाल ने बढ़ाई चिंता!

दरअसल, मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।इसमें पांचवें वेतनमान वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 12% की वृद्धि की गई है। वहीं, छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 7% अधिक महंगाई भत्ता दिया जाएगा। सभी को बढ़े हुए महंगाई भत्ता का लाभ 1 जुलाई 2021 के प्रभाव से दिया जाएगा।

छठे केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार अपुनरीक्षित वेतनमान/पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के सरकारी सेवकों, पेंशन भोगियों/पारिवारिक पेंशन भोगियों को 1-7-2021 के प्रभाव से 189 प्रतिशत के स्थान पर 196 प्रतिशत महंगाई भत्ते की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। वही पंचम केंद्रीय वेतन के अनुसार, 356 प्रतिशत के स्थान पर 368 प्रतिशत महंगाई भत्ता कर दिया गया है।यह 1 जुलाई 2021 से लागू होगा।

यह भी पढ़े.. MP College : UG और PG के छात्रों को मिली बड़ी राहत, 24 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

इसके अलावा राज्य के अतिथि शिक्षकों को 50 हजार दिए जाएंगे। इंजनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में अतिथि शिक्षक के रूप में सेवा देने वालों को अब महीना में अधिकतम 50 हजार मानदेय मिलेंगे। अब-तक इन्हें 35 हजार मानदेय मिलता था। ऐसे शिक्षकों की संख्या राज्य में करीब 500 होगी। वहीं अब अतिथि तकनीकी सहायक और कर्मशाला अनुदेशकों को 25 हजार मानदेय मिलेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews